मेरठ में आग
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों में दहशत, बोले-मौत पास से देखी
स्थानीय निवासी मीनू अग्रवाल, चेतन महेश्वरी, राखी मदन सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि जनरेटर से उठ रही लपटों को देखकर वह पूरी तरह घबरा गए। घर से बाहर निकलने का भी समय नहीं मिल पा रहा था। क्योंकि आग की लपटे बहुत तेज थी। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने मौत को बहुत करीब से देखा। उनका कहना है कि उन्हें आग के साथ जनरेटर फटने का भी डर सता रहा था।