मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मोहल्ला खारीकुआं निवासी रहीस पुत्र यूसुफ ने धर्मपुरी स्थित दोमंजिला मकान को किराए पर दे रखा था। निचले हिस्से में जिम चलता है जबकि दूसरी मंजिल को गांव डाहर निवासी सलीम ने किराए पर लिया था। जिसमें सलीम का पूरा परिवार रहता था। इस हिस्से में अवैध पटाखा फैक्टरी चलाई जा रही थी। गुरुवार को तेज धमाके के साथ सलीम के मकान की छत उड़ गई। हादसे में सलीम, उसकी पत्नी इमराना (40), बेटा वसीम पुत्र सलीम, नाजिया पत्नी वसीम, शमा पत्नी सद्दाम झुलस गए। जिनमें सलीम और इमराना की मौत हो गई। पड़ोसी मकान मालिक रहमत अली के मकान में चल रही दो फैक्ट्रियों की छत उड़ गई। रहमत अली, खुर्शीद, सानिया आदि घायल हो गई। सीओ सरधना पंकज सिंह के अनुसार सलीम के पुत्र वसीम और पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मकान मालिक को हिरासत में लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि जैसे मकान में कोई बम फटा हो।