फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 600 गज जमीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, चौकी इंचार्ज के सिर में लगी ईंट, देखिए तस्वीरें

Thu, 26 Nov 2020 01:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
दो पक्ष भिड़े - फोटो : अमर उजाला
बागपत में सोनीपत मार्ग पर 600 गज के प्लॉट को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। पूर्व विधायक चंदर सिंह की पुत्रवधू का कहना है कि प्लॉट में बनीं दुकान की छत भी उखाड़ दी गई, विरोध किया गया तो उनके ऊपर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
भिड़े दो पक्ष - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक के पुत्र ऋषिपाल की पत्नी सुनीता का कहना है कि गलत तरीके से बैनामा कराया गया है। इसके अलावा जिस प्लॉट का बैनामा दर्शाया गया है, उसके पास की जमीन और दुकान पर भी कब्जा करने का प्रयास किया गया है। ईंटें उखाड़ दी गईं, जिसका विरोध किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
बीच-बचाव कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आरोपी पक्ष ने पहुंचकर उनके ऊपर हमला कर दिया। इस झगड़े का वीडियो वायरल हो गया है। सुनीता का कहना है कि उसके परिवार के कुछ लोग भी साजिश में शामिल है। 

4 of 5
दो पक्ष भिड़े - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। अर्जुन कश्यप अवैध खनन के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कश्यप-गुर्जरों में संघर्ष की सूचना पर दौड़ी थी पुलिस
सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि सोनीपत रोड पर गौरीपुर मंदिर के निकट कश्यप और गुर्जर पक्ष में झगड़े की जानकारी मिली थी। सूचना पर चौकी इंचार्ज सुभाष पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रधान के बेटे अर्जुन कश्यप, उसके साथी अनुज, दिलबहार, रेखा और दूसरे पक्ष की सुनीता पक्ष में झगड़ा हो रहा था। चौकी इंचार्ज ने रोकने का प्रयास किया तो अर्जुन कश्यप ने चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी हुआ। सिर में ईंट लगने से चौकी इंचार्ज घायल हो गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें