फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्ख जोड़े में दुल्हन.. तो दूल्हा भी चाहे उसी रंग की शेरवानी, शादी के सीजन में छाया मैचिंग कपल ड्रेसेज का जादू

Wed, 25 Nov 2020 03:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • वर-वधू ही नहीं, समूचे परिवार मैचिंग कपड़े करा रहे तैयार
विज्ञापन
1 of 6
matching dresses for wedding - फोटो : अमर उजाला
मैरुन रंग के जरीदार लहंगे में दुल्हन तो दूल्हे का दुशाला भी मैरुन और ज़रीदार। सहरे के रंग से लेकर शेरवानी का रंग भी दुल्हन के लहंगे जैसा। कोरोना काल में शादी समारोह भले सादगी और कम मेहमानों के साथ हों, मगर युवा स्टाइल से समझौता नहीं कर सकते। शादियों में इस बार मैचिंग कपल ड्रेस का जादू चल रहा है। डिजायनर से खास मैचिंग परिधान शादियों के लिए तैयार कराए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
matching dresses for wedding - फोटो : अमर उजाला
दीपिका और रणवीर, अनुष्का, विराट हाल में दक्षिण भारतीय अभिनेता काजल अग्रवाल, पार्श्व गायिका नेहा कक्कड़ ने भी विवाह समारोह में मैचिंग परिधान पहने। कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार एक ही रंग के परिधानों में एक तस्वीर में नज़र आया।
विज्ञापन

3 of 6
matching dresses for wedding - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड को इस मैचिंग ट्रेंड को युवा भी फॉलो कर रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन ही नहीं बल्कि मां, बच्चे, पति-पत्नी, पिता -पुत्र व पूरा परिवार अब एक रंग के मैचिंग कपड़ों को डिजायन करा रहा है। शादी समारोहों के लिए विशेषकर मैचिंग परिधान तैयार कराए जा रहे हैं।

4 of 6
matching dresses for wedding - फोटो : अमर उजाला
एक समान ड्रेस का चलन
युवाओं में मैचिंग कपड़ों का चलन बढ़ा है। दूल्हा-दुल्हन ही नहीं परिवार के अन्य सदस्य एक रंग, डिजायन में मैच करते कपड़े डिजायन करा रहे हैं। बच्चों के लिए भी समान कपड़े बनवाते हैं। - अब्दुर रहमान, फैशन डिजायनर
विज्ञापन

5 of 6
matching dresses for wedding - फोटो : अमर उजाला
लहंगा से मेल खाती शेरवानी, सेहरा
शादी के लिए दुल्हन के लहंगे, साड़ी से मेल खाती ही दूल्हे की शेरवानी बन रही है। वेस्टर्न आउटफिट में भी दोनों लोग एक ही डिजायनर से मैचिंग कपड़े डिजायन कराते हैं।

दूल्हे का सेहरा, पगड़ी भी उसी से मैच करती हुई बनवाते हैं। यहां तक की दुल्हन अपनी कलीरें और जूतियां, मास्क भी ड्रेस से मैच करते हुए बनवाने लगी हैं। ताकि फोटो में सब सेम-सेम लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
matching dresses for wedding - फोटो : अमर उजाला
हर समारोह के अनुसार मैचिंग कपड़े
मेकअप आर्टिस्ट स्वाति कहती हैं कि मेंहदी, हल्दी, संगीत से लेकर विवाह तक हर समारोह में पहनने के लिए मैचिंग कपड़ों का चलन है। वर-वधू के अलावा घर के अन्य सदस्य भी मैचिंग, थीम आधारित कपड़े तैयार करा रहे हैं।

पाश्चात्य और भारतीय दोनों ही तरह के परिधानों में मैचिंग का ख्याल रखा जाता है। इस पर मेल खाता मेकअप, ज्वैलरी भी लेते हैं। हम कपड़े देखकर मेकअप और हेयर स्टाइल देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें