फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी काल : लोहे के दरवाजे में उतरा करंट, गेट से चिपके पिता को बचाने दौड़े दो बेटे भी चपेट में आए, तीनों की मौत

Mon, 19 Jul 2021 04:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
करंट लगने से मौत - फोटो : Amar Ujala Meerut
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में सोमवार सुबह करंट लगने से हुए दर्दनाक हादसे में पिता व दो पुत्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं एक साथ तीन मौतों के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

जानकारी के अनुसार परीक्षितगढ़ में सोमवार को ग्राम ऐची खुर्द निवासी पूर्णगिरी पुत्र स्वर्गीय स्वराज गिरी मजदूरी का कार्य करता है। आज सुबह पूर्णगिरी और उसके दो जवान बेटों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : Amar Ujala Meerut
आज सुबह से ही मेरठ शहर व देहात क्षेत्रों में सुबह से ही बारिश हुई। कई स्थानों पर बारिश से हादसे भी हुए, लेकिन सबसे ज्यादा कहर बारिश ने परीक्षितगढ़ के एक परिवार पर बरसाया। 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : Amar Ujala Meerut
बताया गया कि परीक्षितगढ़ के ऐची खुर्द निवासी पूर्णगिरी के घर का मुख्य दरवाजा लोहे का बना हुआ है। वहीं इसकी के बराबर में दीवार पर बिजली का मीटर लगा था। आज सुबह बारिश होने के कारण मीटर में करंट आ गया, जिससे लोहे के दरवाजे में भी करंट उतर आया। 

4 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala Meerut
सुबह उठकर जैसे ही पूर्णगिरी दरवाजा खोलने के लिए पहुंचा तो वह करंट की चपेट में आ गया। यह देखकर पूर्णगिरी के दो बेटे पिता को बचाने के लिए दौड़े और गेट से चिपके पिता को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन वे दोनों भी करंट की चपेट में आ गए। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद लोग व विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala Meerut
मृतकों पुत्रों में निखिल गिरी गिरी (21) व आशुतोष (18) की मौत हुई है। बताया गया कि दो पशु भी गेट के पास में बंधे थे, उनकी भी करंट की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। अधिकारी भी परिवार को सांत्वना देने और मामले की जानकारी लेने के लिए मृतकों के घर पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें