बागपत में भाकियू का चक्का जाम
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब और हरियाणा के किसानों पर किए गए लाठीचार्ज पर आक्रोश जताते हुए भाकियू ने पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में जाम का एलान किया है। बागपत जनपद में निवाड़ा पुल पर भाकियू ने सोनीपत हाईवे को जाम किया।
वहीं, भाकियू के जाम को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। बागपत में गौरीपुर मोड़ से सीधे ईपीई पर वाहन डायवर्ट किए गए हैं। सोनीपत से कुंडली के रास्ते रूट डायवर्ट किया गया है।