फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल माफियाओं ने उगले 10 पेट्रोल पंपों के नाम, लेकिन दबाव में झुके अफसर, ये रही बड़ी वजह

Fri, 23 Aug 2019 11:14 AM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ

सार

तेल माफियाओं ने पुलिस अधिकारी को बताए दस पेट्रोल पंपों के नाम
काली कमाई करने वालों ने एक आला अधिकारी से कर ली सेटिंग
तेल माफियाओं की सिफारिश में उतरे भाजपा नेता

विज्ञापन
1 of 5
नकली पेट्रोल-डीजल का मामला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तमाशा देखिए सरकारी मशीनरी का। तेल माफियाओं ने पुलिस अधिकारी को शहर के उन दस पेट्रोल पंपों के नाम बताए, जहां पर मिलावटी तेल बेचा जा रहा था। बड़ी कार्रवाई बताकर तीन पेट्रोल पंप सील किए। लेकिन नकली तेल से काली कमाई करने वालों ने एक आला अधिकारी से सेटिंग कर ली। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 5
नकली पेट्रोल-डीजल मामला - फोटो : अमर उजाला
वहीं तीनों पेट्रोल पंपों पर सैंपल लेने की औपचारिक कार्रवाई कर सील हटाकर क्लीन चिट देने की तैयारी कर ली गई। 20 दिन में सैंपल की रिपोर्ट गाजियाबाद से आएगी, जिसके बाद अधिकारी कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें: नकली पेट्रोल-डीजल: हरियाणा-पंजाब तक फैला नेटवर्क, परतापुर-टीपीनगर इंस्पेक्टर पर गिरी गाज
विज्ञापन

3 of 5
नकली पेट्रोल-डीजल मामला - फोटो : अमर उजाला
परतापुर और टीपीनगर में थिनर, सॉल्वेंट, बेंजीन व अन्य घातक केमिकल में रंग मिलाकर नकली पेट्रोल-डीजल बनाकर पेट्रोल पंपों पर सप्लाई करने का पुलिस ने मंगलवार को भंडाफोड़ किया था। जिसमें दस आरोपियों को गिरफ्तार कर 2.10 लाख लीटर तेल बरामद किया। दो आईपीएस अधिकारी इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। जेल जाने से पहले माफियाओं ने बताया था कि टीपीनगर और भैसाली बस अड्डे के सामने अजंता पेट्रोल पंप और बेगमपुल स्थित पीपी मोटर्स पेट्रोल पंप समेत दस पेट्रोल पंपों पर नकली तेल सप्लाई किया जाता है।

4 of 5
नकली पेट्रोल-डीजल का मामला - फोटो : अमर उजाला
टीपीनगर, भैसाली अड्डा के सामने और बेगमपुल स्थित पेट्रोल पंपों को सील किया। जिसको लेकर तेल माफिया में खलबली मच गई। बुधवार रात एक आला अधिकारी के पास तेल का बड़ा माफिया 10-12 पेट्रोल पंप मालिकों के साथ उनके ऑफिस में पहुंचा। घंटों मीटिंग चली, जिसके बाद पेट्रोल पंपों पर जिला आपूर्ति विभाग की टीम भेजी गई और सैंपल लेकर सील खुलवा दी। अब नकली तेल सप्लाई करने वाले पेट्रोल पंप वालों पर कार्रवाई नहीं, उन्हें क्लीनचिट देने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी: नकली पेट्रोल-डीजल बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 2.10 लाख लीटर तेल बरामद, 10 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नकली पेट्रोल-डीजल मामला - फोटो : SELF
भाजपा नेता भी आरोपियों की सिफारिश में उतरे 
पेट्रोल पंपों पर सील लगते ही भाजपा के कई नेता पुलिस-प्रशासन को कानून का पाठ पढ़ाने लगे। एक भाजपा नेता ने इन अधिकारियों को कॉल कर कहा कि पुलिस को सील लगाने का अधिकार किसने दिया। आपूर्ति विभाग को सील लगाने के दौरान क्यों नहीं बुलाया। सील खुलवाने के लिए पुलिस को पेट्रोल पंपों पर बुलाने का जहमत नहीं उठाई और आपूर्ति विभाग ने सैंपल लेने की औपचारिक कार्रवाई करने के लिए सील खुलवा दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें