यूपी एसटीएफ व दिल्ली पुलिस के संयुक्त आपरेशन में जितेंद्र गोगी-दीपक बॉक्सर गिरोह के बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी नरेला निवासी संदीप उर्फ बासी (22) के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदीप दिल्ली, यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड की पुलिस पर गोली चला चुका है। उसके खिलाफ 6 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
डीसीपी जसमीत सिंह के अनुसार स्पेशल सेल की टीम एक पखवाड़े से संदीप पर नजर रख रही थी। इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली थी कि संदीप मोटरसाइकिल से साथी से मिलने शनि बाजार क्रासिंग, नरेला ओद्यौगिक एरिया में 25 मई को तड़के 4:30 से 5:30 बजे के बीच आएगा। संदीप की तलाश में मेरठ पुलिस की एसटीएफ भी दिल्ली पहुंच गई थी।