पांच जून को ईद होती है तो लोगों को मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा। ईद के मौके पर हमेशा की तरह सुपरस्टार सलमान खान अपने प्रशंसकों के लिए फिल्म लेकर आ रहे हैं। सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में फिल्म भारत के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। सिनेमाघर संचालक शो सजाए बैठे हैं कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिल जाएं। वहीं विश्व कप में भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर भी पांच जून को होगी।
विज्ञापन
2 of 6
सलमान खान की फिल्म भारत
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन, ऑफलाइन एडवांस बंपर बुकिंग
फिल्म भारत के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड से एडवांस बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। कुछ सिनेमाघरों ने टिकट के रेट भी बढ़ाएं हैं। लेकिन दर्शकों ने अभी से बुकिंग शुरू करा दी है। नंदन सिनेमा के संचालक देवेश ने बताया कि मूवी के पांच शो चलेंगे, ऑनलाइन, ऑफलाइन एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। अप्सरा सिनेमा के संचालक अनुपम ने बताया कि शाम के शो से अच्छी उम्मीदें हैं, सुबह के शो में तो लोग ईद मिलने में व्यस्त रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सलमान खान की फिल्म भारत
- फोटो : अमर उजाला
वेव्स सिनेमा दिल्ली रोड के मैनेजर संजीव ने बताया कि मूवी के लिए काफी भीड़ रहेगी इसलिए सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे। ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों में ही एडवांस बुकिंग शनिवार से प्रारंभ कर दी है। पीवीएस आइनॉक्स सिनेमा के मैनेजर मनोज मिश्रा ने बताया कि तीनों ऑडीज में लगभग11 शो में फिलम दिखाएंगे। सभी प्लेटफार्म पर मूवी की ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग दोनों चालू हैं। 9 बजे से पहला शो रहेगा। इसी तरह जीजी मॉल कार्निवल सिनेमा के नितिन ने बताया कि सिनेमा में 12 से 15 शो चलेंगे।
4 of 6
सलमान खान की फिल्म भारत
- फोटो : अमर उजाला
भारत में दिखाएंगे 1964 से 2010 की कहानी
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म भारत बुधवार पांच जून को रिलीज हो रही है। स्वतंत्रता के बाद एक आदमी की 1964 से साल 2010 के बीच की कहानी कोे दिखाया है। सलमान खान, तब्बू, कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। ईद पर सलमान खान हर साल अपने चहेतों को फिल्म का तोहफा देते हैं। अच्छी ओपनिंग के साथ बाजार में उतरते हैं। इस बार भी सिनेमा संचालकों को मूवी से बेहतरीन बिजनेस की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
शहर में सुरक्षा के रहेंगे अतिरिक्त इंतजाम
ईद के दिन फिल्म रिलीज होने के कारण सिनेमाघरों में खासी भीड़ रहेगी। भीड़ को संभालने के लिए सिनेमाघरों में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे। सुबह 9 बजे से फिल्म के शो शुरू हो जाएंगे। रात 11 बजे तक लगातार शो चलेंगे। मल्टीप्लेक्स में 12 से 16 शो चलेंगे वहीं सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में 5 शो चलेंगे। सिनेमाघरों ने अपनी सुविधानुसार सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था की है। निजी बाउंसर भी लगाए हैं, ताकि कोई दुर्घटना न हो सके। इसके अलावा 5 जून 2019 को ही भारत का क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा।
क्रिकेट विश्व कप में भारत के पहले मैच को लेकर भी काफी उत्सुकता है। इंडिया के मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। शहर के अलग अलग क्षेत्रों में बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं जहां दर्शक मैच का भी आनंद ले सकेंगे। होटल, रेस्टोरेंट और शहर की प्रमुख कॉलोनियों के अलावा क्लबों में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने की व्यवस्था की जा रही है।