फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काटे नहीं कटते दिन-रात, उमस और लू ने बिगाड़े हालात, गर्मी दो दिन और दिखाएगी तल्ख तेवर

Mon, 03 Jun 2019 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
बच्चे को तौलिए में छुपाकर लेजाती मां - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। लू का असर भी कम होने की संभावना भी कम है। दिनोंदिन तापमान बढ़ रहा है। मौसम के तेवर तल्ख हो रहे हैं, इस कारण आर्र्दता भी 60 से ऊपर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 9
छाता लेकर सड़क से गुजरती युवती - फोटो : अमर उजाला
बीते दो दिनों से तापमान स्थिर है, लेकिन उमस बढ़ी है। मैदानी क्षेत्र ही नहीं पहाड़ों पर भी गर्मी हो रही है। मेरठ और आसपास के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर रखा है कि 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं है। 

 
विज्ञापन

3 of 9
सड़क से गुजरती युवती - फोटो : अमर उजाला
तापमान बढ़ने के कारण दिन और रात काटने मुश्किल हो रहे हैं। दिन में तो घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 61 व न्यूनतम 44 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

4 of 9
गर्मी में गुजरते राहगीर - फोटो : अमर उजाला
दो दिन बाद मिल सकती है थोड़ी राहत 
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही गर्म रहेगा। इसके बाद राहत मिल सकती है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवाई हवाओं से पारा गिरेगा। 
 
विज्ञापन

5 of 9
हाथ का पंखा खरीदती महिला - फोटो : अमर उजाला
रविवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। आने वाले दो दिन में तापमान 40-41 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। रात का तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन

6 of 9
सूने पड़े बाजार - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर सन्नाटा, लोग घरों में बंद
गर्मी और लू के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा है। लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। गर्मी का असर बढ़ने के कारण जीव जंतु भी परेशान हैं। उमस बढ़ने से रात में भी राहत नहीं मिल रही है। इससे काफी परेशानी हो रही है।

 
विज्ञापन

7 of 9
सड़क से गुजरती युवती - फोटो : summer,heat
पारा 43 डिग्री के पार
बागपत जनपद में भी गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। लोगों का घरों से निकलना भी दुश्वार हो गया है। गली, मोहल्ला और सड़कों पर सुनसान हैं। यहां रविवार को तापमान 43 के पार रिकॉर्ड किया गया। बढ़ती उमस और गर्मी से हर कोई सहम गया है। वहीं सड़कों पर भी चलना मुश्किल रहा। गर्मी के चलते पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है। 

 

8 of 9
गरमी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर के समय हालत ऐसे हैं कि बाजारों में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार रहता है लेकिन सड़कों पर वाहनों की कमी देखी जा रही है। उधर स्वास्थ्य विभाग भी निरंतर लोगों से सुरक्षा बरतने के लिए जागरूक कर रहा है। 

अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सक ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करने और धूप से बचाव के लिए सलाह दे रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए इस मौसम में ज्यादा परेशानी होती है। इसके लिए बच्चों भी पानी का सेवन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
गरमी - फोटो : अमर उजाला
अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सक ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करने और धूप से बचाव के लिए सलाह दे रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए इस मौसम में ज्यादा परेशानी होती है। इसके लिए बच्चों भी पानी का सेवन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें