यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों का एनकाउंटर करो
घटना का पता चलते ही सरबजीत सिंह के गांव बढ़ला और कबट्टा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सैकड़ों ग्रामीणों ने हापुड़ रोड पर कैली गांव के पास हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसएसपी अखिलेश कुमार, एसपी देहात राजेश कुमार, एएसपी सतपाल सिंह, सीओ दिनेश शुक्ला, सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मांग थी कि बदमाशों का एनकाउंटर किया जाए। अफसरों ने बदमाशों का एनकाउंटर का आश्वासन दिया तो करीब साढ़े तीन घंटे बाद शव उठने दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।