फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बॉलीवुड अभिनेत्री संग सेल्फी लेने को टूट पड़े नौजवान, देखें अदाकारा की खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 14 Oct 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 14
मेरठ न्यूज
बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला आज सुबह यूपी के मुजफ्फरनगर पहुंचीं। यहां उनके साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवानें के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यहां तक कि लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ीं। आगे तस्वीरों में देखें इस खूबसूरत अदाकारा की मनमोहक अदाएं:- 
विज्ञापन

2 of 14
मेरठ न्यूज
दरअसल फिल्म हेट स्टोरी 4 में अपने बोल्ड अंदाज से सुर्खियों में आई अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आज एक आभूषण शोरूम का उदघाटन करने के लिए दोपहर बारह बजे मुजफ्फरनगर के भोपा पहुंची थीं। साल 2015 में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हैं।
 
विज्ञापन

3 of 14
मेरठ न्यूज
यहां जैसे ही उन्होंने माइक लेकर लोगों को संबोधित करना शुरू किया। लोगों ने बेतहाशा शोर के साथ तालियां बजानी शुरू कर दीं।उर्वशी ने कहा कि मुजफ्फरनगर शहर के लोग बहुत ही अच्छे हैं और उन्हें यहां आकर बेहद खुशी हुई है।

 

4 of 14
मेरठ न्यूज
कुछ देर तक आयोजन स्थल पर शांति रही, लेकिन भीड़ काफी बढ़ जाने के कारण माहौल अव्यवस्थित हो गया। लोग अभिनेत्री के साथ फोटो खिंचवानें के लिए मंच की ओर दौड़ पड़े।


 
विज्ञापन

5 of 14
मेरठ न्यूज
इस दौरान अभिनेत्री दर्शकों के बीच घिर गईं। हालांकि उनके निजी सुरक्षा गार्डस ने घेरा बनाकर उन्हें प्रशंसकों के बीच से निकाला और आयोजन स्थल से अलग ले गए। उधर भीड़ के हंगामें को देखते हुए पुलिस ने बखेड़ा कर रहे लोगों पर लाठियां भांजी। 
 
विज्ञापन

6 of 14
मेरठ न्यूज
 इन दोनों ही ब्लैक कलर की ड्रेसेज में उर्वशी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 14
मेरठ न्यूज
पिंक लहंगा और खूबसूरत चेहरा, किसी डॉल से कम नहीं लगती यह बॉलीवुड अभिनेत्री।

8 of 14
मेरठ न्यूज
अपनी यह तस्वीर उर्वशी ने ईद के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। 

9 of 14
मेरठ न्यूज
इंस्टाग्राम पर उर्वशी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वे अपने फैंस के लिए अपनी ढेर सारी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं।

10 of 14
मेरठ न्यूज
अभिनीत्री उर्वशी रौतेला उत्तराखंड की रहने वाली हैं। वह अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। और बहुत ही कम समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी हैं।

11 of 14
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
उर्वशी का ये अंदाज  देखकर लगता है कि उन्हें रेट्रो लुक भी बेहद पसंद है और वह इसमें खूबसूरत भी नजर आ रही हैं।

12 of 14
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
पीले रंग की इस ड्रेस में भी उर्वशी कहर ढा रही हैं।

13 of 14
मेरठ न्यूज
उर्वशी  अपनी डाइट और फिटनेस का खास खयाल रखती हैं और जिम जाना कभी नहीं छोड़ती। शायद यही उनके स्वस्थ शरीर का राज है।
विज्ञापन

14 of 14
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इस खूबसूरत ड्रेस में उर्वशी मुजफ्फरनगर पहुंची थीं। जहां उनके साथ सेल्फी लेने के लिए नौजवानों की भीड़ जमा हो गई। यहां तक पुलिस को युवाओं को काबू करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें