फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में धरना देकर बैठे थे विधायक संगीत सोम, फिर टूटी पुलिस की नींद, ये है पूरा मामला

Sat, 17 Oct 2020 01:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
धरना देकर बैठे विधायक संगीत सोम और साइड में मेघा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शाहदरा में एक विवाहिता की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा विधायक संगीत सोम अस्पताल के बाहर धरना देकर बैठ गए। इसके बाद पुलिस नींद से जागी और मामले में कार्रवाई शुरू की। आगे जानिए आखिर मामला क्या है-
विज्ञापन

2 of 5
मामले की जानकारी देते संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद ससुराल वालों ने शव का न तो पोस्टमार्टम कराया और न ही उसके परिजनों को सौंपा। वहीं शुक्रवार को सरधना विधायक संगीत सोम ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के बाहर धरना दिया तो पुलिस की नींद टूट गई। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी पति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य परिजनों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
मेघा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सरधना निवासी कपड़ा व्यापारी प्रदेशी जैन की बेटी मेघा जैन (28 वर्ष) की शादी साल 2014 में शाहदरा निवासी रोहित के साथ हुई थी। रोहित केंद्र सरकार के सांख्यिकी विभाग में कार्यरत हैं, जबकि मेघा मानसरोवर गार्डन के केंद्रीय स्कूल में शिक्षिका थी। 

4 of 5
धरने पर बैठे विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि 10 अक्तूबर को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मेघा के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। ससुराल पक्ष ने मेघा के शव का न तो पोस्टमार्टम कराया न ही शव परिजनों को दिया। परेशान परिजनों ने शुक्रवार को विधायक संगीत सोम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विधायक जीटीबी अस्पताल पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने गृह मंत्रालय को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस जागी और शव का पोस्टमार्टम कराकर शाम पांच बजे शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान मौके पर सरधना निवासी ऋषभ जैन, नीरज जैन, पंकज जैन, प्रदीप जैन, योगेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें