meerut news
- फोटो : अमर उजाला
मिनट दर मिनट
-2:45 बजे : कंप्रेशर फटने से लिंटर गिरा, 27 मजदूर दबे
-2:50 बजे : मुनीम सकल देव की बेटी अंजलि मौके पर पहुंची और शोर मचाकर सकल देव को बाहर निकाला
-3:00 बजे : दौराला पुलिस पहुुंची, आसपास के दुकानदारों और लोगों के साथ राहत कार्य में जुटी, अधिकारियों को दी जानकारी
-3:25 बजे : अन्य थानों की फोर्स और एंबुलेंस के आने का सिलसिला हुआ शुरू
-3:35 बजे : मलबे से मजदूरों का निकलना शुरू
- 3:56 बजे : दमकल की गाड़ी पहुंची, बचाव कार्य शुरू
-4:21 बजे : जिलाधिकारी, एसएसपी पहुंचे, घटना की जानकारी लेकर बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
-4:31 बजे : केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पहुंचे और मलबे में दबे मजदूरों के साथियों से की बात
-5:34 बजे : एनडीआरएफ की टीम पहुंची, बचाव कार्य में जुटी
-6:00 बजे : मलबे में दबे सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया
- 8:30 बजे : एनडीआरएफ की टीम लौटी
रवाना हुए परिजन
हादसे की जानकारी पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को जम्मू कश्मीर में दे दी। इसके बाद परिजन वहां से मेरठ के लिए रवाना हो गए।