घायलों का हाल जानने पहुंचे मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
राहत कार्य में जुटे टोल कर्मी
दौराला में हुए हादसे की सूचना सबसे पहले डायल 112 नंबर पर दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हो गए। अधिकारी फोर्स के साथ बचाव कार्य में जुट गए। वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी के 40 कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टोल कंपनी के उप महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी के निर्देशन में कर्मचारी बचाव कार्य में लगे। घायलों को किसी तरह की परेशानी न हो। सुरक्षाधिकारी मंनिदर विहान और अन्य सुरक्षाकर्मी राहत कार्य में लगे रहे। इसके अलावा मदद करने के लिए स्थानीय लोग कल्लू चेयरमैन, रवि चौधरी, संजय प्रधान, निरंकार बफावत, चांदवीर चौधरी, विक्रांत अहलावत आदि ने सहयोग किया।