बच्चे का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन
- फोटो : amar ujala
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को मोर्चरी भेज दिया। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि नाला करीब 5 फुट गहरा है, ये भी हो सकता है कि बच्चा नाले में गिर गया हो और उसकी मौत हो गई हो। बुधवार को हुई बारिश के पानी से बच्चे का शव बहकर ऊपर आ गया। वहीं अयान का पिता हत्या की आशंका जता रहा है।
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राम अर्ज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।