फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक थी वारदात: प्रेमी की खातिर खूब गिड़गिड़ाई बहन, पर नहीं आया तरस, अब कातिल भाई ने पूछताछ में उगला बड़ा राज

Tue, 13 Jul 2021 07:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मृतक सलीम की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
मेरठ के सदर बाजार के भूसा मंडी में तीन जुलाई की रात हुए सलीम हत्याकांड का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्यारोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। मोहसिन ने कहा कि लगातार हो रही बदनामी के डर से उसने बहन के प्रेमी सलीम को मार डाला था। इस दौरान मोहसिन के चेहरे पर कोई पछतावा नजर नहीं आया।

सलीम नाम का युवक एक सदर निवासी युवती से बेइंतहा मोहब्बत करता था दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस बात के खिलाफ थे। परिजन प्रेमी जोड़े को एक-दूसरे से अलग रहने की हिदायत दे चुके थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी, लेकिन अगली ही रात तकरीबन पौने तीन बजे सलीम युवती के घर पहुंच गया। सलीम और उसकी प्रेमिका आपस में बातचीत कर रहे थे कि प्रेमिका के भाई की आंख खुल गईं। भाई ने बहन के प्रेमी को उसके कमरे में देखकर आपा खो दिया। इसके बाद जो हुआ वह बेहद खौफनाक था।
विज्ञापन

2 of 5
घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर विजेंद्र पाल राणा ने बताया कि भूसा मंडी निवासी सलीम का क्षेत्र की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के भाई मोहसिन को इसकी भनक लगी तो उसने विरोध किया। तीन जुलाई की रात मोहसिन ने अपने ही घर पर सलीम को बहन से बात करते देख लिया था।  

उसने दोनों को कमरे में बंद कर जमकर पीटा। इस दौरान उसकी बहन उसके पांव पकड़कर गिड़गिड़ाती रही लेकिन भाई को जरा भी तरस नहीं आया। उसने प्रेमी के साथ बहन पर भी कई डंडे बरसाए। 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पड़ा मृतक का शव - फोटो : amar ujala
बाद में मौका मिलते ही सलीम के सिर से तमंचा सटाकर गोली मार दी और फरार हो गया। सलीम की हत्या के बाद पुलिस उसे ढूंढ रही थी। रविवार शाम पुलिस को आरोपी के सिटी रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

 

4 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
एमएच रोड से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात सलीम घर आया और उसकी बहन को जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया। इसके बाद ही उसने सलीम की हत्या का प्लान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में सलीम हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
हत्या के बाद मुजफ्फरनगर और दिल्ली में रहा मोहसिन
इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्या करने के बाद मोहसिन एमएच रोड पर पहुंचा और एक झाड़ी में तमंचा छिपा दिया। वह दो दिन शहर में ही रहा। इसके बाद वह मुजफ्फरनगर और दिल्ली भी रहा। शनिवार को ही वह लौटा था। पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली और दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें