फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहराए राज: दरभंगा विस्फोट का क्या है काना कनेक्शन, तीन इंच की शीशी ने मचाई हलचल, शामली के लेडीज सूट कारोबारी रडार पर

Sun, 27 Jun 2021 04:14 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी सलीम, उसका आलीशान मकान व सलीम के पिता - फोटो : amar ujala
बिहार के दरभंगा ब्लास्ट के मामले में कैराना के दो युवक कासिम उर्फ कफील और सलीम उर्फ टुइया से एनआईए और एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है। दोनों युवकों का आईएसआई से कनेक्शन होना भी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सलीम पाकिस्तान के इकबाल काना के संपर्क में था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दरभंगा ब्लास्ट कराने की जिम्मेदारी आईएसआई से सलीम को मिली थी। ब्लास्ट करने का ठेका तेलंगाना के एक युवक को दिया गया। इसे लेकर करोड़ों रुपये की फंडिंग हुई है। अब खुफिया एजेंसियां ब्लास्ट के दौरान मिली तीन इंच की शीशी के संबंध में जानकारी जुटा रही हैं तो वहीं यूपी के शामली में कई नामी लेडीज सूट कारोबारी भी इनके रडार पर हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
सलीम के पिता - फोटो : amar ujala
शामली के कैराना थाना क्षेत्र निवासी सलीम ने इकबाल काना के इशारे पर अपने गांव के ही दोस्त कासिम उर्फ कफील को अपने प्लान में शामिल कर लिया। इसके बाद ही सलीम ने तेलंगाना के सिकंदराबाद के युवकों से मिलकर दरभंगा ब्लास्ट की साजिश की।

इस मामले में दोनों का कनेक्शन होने का इनपुट पुलिस के एक अधिकारी को मिला था। इसके बाद दोनों को शामली पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में एनआईए-एटीएस की टीम ने भी कैराना में डेरा डाल दिया। अब सुरक्षा एजेंसियों ने पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला है और पड़ताल जारी है। पुलिस का दावा है कि दोनों पर अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी सलीम का आलीशान मकान - फोटो : amar ujala
दो दिन में महत्वपूर्ण सुराग लगे हाथ
सलीम और कासिम से सुरक्षा एजेंसियों ने दो दिन तक लगातार पूछताछ की। इसमें महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात कही गई है। दरभंगा ब्लास्ट में दोनों की भूमिका कितनी है, इसकी जांच अभी जारी है। पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि दरभंगा ब्लास्ट में सलीम की पूरी भूमिका हो सकती है।

4 of 7
आरोपी सलीम - फोटो : amar ujala
काना से भी मिल रहा कनेक्शन
दरभंगा विस्फोट मामले में पकड़े गए सलीम उर्फ टुइया का कनेक्शन पाकिस्तान में रह रहे इकबाल काना से मिला है। माना जा रहा है कि पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इकबाल के जरिए ही सलीम से संपर्क साधा है।

नकली नोटों और असलहा का सौदागर कैराना के इकबाल उर्फ काना ने पाकिस्तान में बड़ा नेटवर्क खड़ा किया। कबाल 1995 में पिस्टल की खेप पकड़े जाने के बाद परिवार समेत पाकिस्तान भाग गया। वह वहां आईएसआई से जुड़ा है। जांच टीम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सलीम उर्फ टुइया भी इकबाल काना के संपर्क में है। 
विज्ञापन

5 of 7
शामली में कपड़ृृृ कारोबारियों की दुकानें - फोटो : amar ujala
लेडीज सूट के कारोबारियों पर नजर
जिस पार्सल में विस्फोट हुआ, उसमें लेडीज सूट मिले हैं। पार्सल पर शामली का नंबर लिखे मिले हैं। ऐसे में पश्चिमी यूपी में हलचल तेज हो गई है। वहीं खुफिया एजेंसियों द्वारा लेडीज सूट का कारोबार करने वाले कई व्यापारियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
शामली: कफील के पिता शकील। - फोटो : amar ujala
तीन इंच की शीशी ने मचाई हलचल
दरभंगा स्टेशन पर जिस पार्सल में विस्फोट हुआ उसमें तीन इंच की एक शीशी में केमिकल था। इस तीन इंच की शीशी ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। बताया गया है कि छोटी शीशी में खास तरह का  केमिकल मिला है उसके तार पाकिस्तान से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दरभंगा विस्फोट मामला। - फोटो : amar ujala
यह है मामला...
बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 17 जून को लेडीज सूटों की एक गठरी (पार्सल) में धमाका हुआ था। पार्सल भेजने वाले का नाम-पता सूफियान निवासी सिकंदराबाद (आंध्र प्रदेश) लिखा था, जबकि उस पर लिखा मोबाइल नंबर कैराना कस्बे के एक व्यक्ति का निकला।

23 जून को पुलिस ने इस प्रकरण में कैराना कस्बे के मोहल्ला बिसातियान आलखुर्द निवासी सलीम उर्फ टुइया और कासिम उर्फ कफील को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने बताया कि दोनों संदिग्धों का पार्सल ब्लास्ट से कनेक्शन पाया गया है। दोनों से गोपनीय स्थान पर पूछताछ चल रही है। एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें