सलीम के पिता
- फोटो : amar ujala
पिता के साथ केले का ठेला लगाता था इकबाल
इकबाल काना कभी कैराना में अपने पिता के साथ केले की ठेली लगाता था, लेकिन महत्वाकांक्षी स्वभाव के इकबाल को यह काम पसंद नहीं था। उसने ऐसे लोगों के पासपोर्ट और वीजा बनवाने में मदद करने का काम शुरू किया, जिनकी रिश्तेदारी पाकिस्तान में थी। 90 के दशक में वह पाकिस्तान जाने-आने वालों के जरिए सोने की तस्करी करने लगा।
बताया गया कि उस समय पाक से डिस्को कपड़ा और मिर्जा चप्पल आती थी। इन कपड़ों और चप्पलों में छिपाकर पाकिस्तान से सोना यहां लाया जाता था। जब दोनों देशों में सोने के भाव का अंतर कम हो गया तो इकबाल ने हथियारों और जाली करेंसी की तस्करी शुरू कर दी। 1995 में पिस्टल की खेप के साथ उसका एक साथी पकड़ा गया था, जबकि इकबाल फरार हो गया था। पुलिस का दबाव बढ़ने पर वह अपने परिवार को लेकर पाकिस्तान भाग गया था।