फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट: यूपी के इस जिले में पेयजल को तरसे 30 हजार से ज्यादा लोग, दूषित जल, तो कहीं टंकी में सिल्ट जमा

Tue, 07 Jun 2022 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
पानी की किल्लत - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में गर्मी लोगों का पसीना छुड़ा रही है। वहीं, बागपत जनपद में ट्यूबवेल खराब हो जाने से नगर की कई कॉलोनियों के करीब 30 हजार से ज्यादा लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। कई स्थानों पर मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है।  

नगर में ट्यूबवेल की खराबी तथा टंकियों की सफाई के चलते कोर्ट रोड की सभी छह गलियों, भजन विहार, ठाकुरद्वारा मोहल्ला, मास्टर कॉलोनी, बड़ा बाजार, सिसाना रोड, ईदगाह मोहल्ला, नौरोजपुर रोड आदि समेत कई अन्य रिहायशी इलाकों में पेयजल आपूर्ति बंद हैं। जिला पंचायत कार्यालय वाली टंकी की तीन दिन बाद भी सफाई का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसके चलने से लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही कोर्ट रोड की गली नंबर दो में स्थित ट्यूबवेल खराब हो गया है। उससे किल्लत और बढ़ गई। ऐसे में लोगों को सबमर्सिबल व हैंडपंप का सहारा है।
विज्ञापन

2 of 5
पानी की किल्लत - फोटो : amar ujala
यहां दूषित पानी की समस्या
शहर में जिन स्थानों पर पानी की सप्लाई हो रही है, वहां भी लोगों को दूषित पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मुगलपुरा मोहल्ला, बड़ौत रोड, पांडव रोड समेत अन्य स्थानों पर दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इन स्थानों पर रहने वाले लोग समस्या के जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पानी की किल्लत - फोटो : amar ujala
घरों की टंकियों से निकल रही सिल्ट
यहां दस दिन से दूषित पानी की आपूर्ति होने से पालिका की टंकियों में सिल्ट जम गई है। इसके परिणामस्वरूप सफाई शुरू कराई गई। वहीं, लोगों ने घरों में रखी टंकियों की भी सफाई शुरू की। कोर्ट रोड निवासी मुजम्मिल, मुस्तफा बेगम ने अपने घरों में रखी टंकियों की सफाई कराई तो उनमें काफी मात्रा में सिल्ट निकली है। उनका कहना है कि कई दिन से दूषित पानी आने के कारण ऐसे हालात बने हैं।

4 of 5
पानी की किल्लत - फोटो : amar ujala
आज बाधित रहेगी पुराने कस्बे की पेयजल आपूर्ति
कोर्ट रोड की गली नंबर दो स्थित ट्यूबवेल खराब हो जाने के कारण अभी मंगलवार तक पेयजल की समस्या झेलनी पड़ सकती है। इसके अतिरिक्त सुभाष गेट के पास लगी टंकी की मंगलवार से सफाई शुरू कराई जाएगी। इससे पुराने कस्बे के साथ ही पांडव रोड, केतीपुरा, देशराज मोहल्ला समेत आसपास की सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानी की किल्लत - फोटो : amar ujala
टंकी की सफाई चल रही थी, जिससे पानी सप्लाई की समस्या थी। अब सफाई कार्य पूरा हुआ तो गली नंबर दो का ट्यूबवेल खराब हो गया है। उसे ठीक कराया जा रहा है। मंगलवार को सुभाष गेट के पास लगी टंकी की सफाई कराई जाएगी। इसलिए सप्लाई बाधित हो सकती है।
-ललित आर्य, ईओ नगर पालिका बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें