उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में हाल ही में दो भाजपा नेताओं के शर्मनाक कारनामे उजागार हुए हैं। वहीं दोनों की पोल खुली तो उनके होश उड़ गए। जहां, न्यूयॉर्क की युवती ने मेरठ पहुंचकर थाने में हंगामा कर दिया तो वहीं एक भाजपा नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दोनों ही मामलों में कार्रवाई हुई है।
केस - 1
न्यूयॉर्क की युवती से मेरठ शहर के नदीम का दो साल पहले फेसबुक के जरिए प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया। फिर युवती को पता चला कि नदीम दो बच्चों का पिता है तो उसने हंगामा कर दिया। थाने में शिकायत की गई है। बताया गया कि 2018 में खैर नगर के नदीम की न्यूयॉर्क की लड़की से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। दोनों में प्यार हुआ और इसके बाद युवती मेरठ में आ गई। दिल्ली रोड स्थित एक फार्म हाउस में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद लड़की न्यूयॉर्क वापस लौट गई थी। वह दोबारा लौटी तो उसे पता चला कि नदीम शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है। इसके बाद महिला ने हंगामा कर दिया और देहलीगेट थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने नदीम को थाने में बुला लिया दोनों पक्षों के बीच घंटों बातचीत चली। पुलिस ने बताया है कि लॉकडाउन के चलते महिला न्यूयॉर्क से नहीं आ पाई थी। दोनों के बीच अब समझौता हो गया है।