मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
बैरक में करवट बदलता रहा उधम
गिरफ्तारी के बाद कुख्यात उधम सिंह को जिला जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में कोठरी नंबर-3 में रखा गया है। पुलिस के अनुसार वह रातभर करवट बदलता रहा। जेल में उसकी कड़ी निगरानी हो रही है। उससे मुलाकात करने वालों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि उधम सिंह शातिर अपराधी है, जिसके चलते उसको हाई सिक्योरिटी में रखा गया है। उधम सिंह पर दर्जनों हत्या और लूट के मामले दर्ज हैं।
उधम सिंह के शूटरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कई ऐसे शूटर हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज नहीं हैं। उधम के गैंग से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बदमाशों की जगह जेल में है, बाहर नहीं। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी