फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़, पुलिस अफसरों ने इनामी बदमाशों को मारी गोली, देखिए तस्वीरें

Fri, 10 Jul 2020 06:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
एनकाउंटर में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी में भी बदमाशों की शामत आ गई है। यहां 24 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ चार मुठभेड़ हुईं। इन मुठभेड़ों में पुलिस अफसरों ने 25-25 हजार के इनामी बदमाशओं को गोली मारी है। पुलिस ने इन चार मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
तमंचा बरामद - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ - 1
बागपत जनपद में बड़ौत नवीन मंडी के पास बृहस्पतिवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस की 25 हजार के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश मुजफ्फरनगर का राहुल है, जिस पर 25 हजार का इनाम है। 

सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस नवीन मंडी बड़ौत के पास अमीनगर सराय जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार एक युवक को रोकने का प्रयास किया। युवक ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

3 of 7
बागपत में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
सीओ के मुताबिक पकड़ा गया युवक मुजफ्फरनगर के सिसौली कस्बे का रहने वाला राहुल है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है। राहुल भौरा खुर्द गांव निवासी एक लाख के इनामी रहे आदेश के गैंग का सक्रिय सदस्य है। आदेश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं एसपी अजय कुमार, एएसपी अनित कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

लूट के बाद कर दी थी ड्राइवर की हत्या
राहुल ने मई 2019 में एक स्कॉर्पियो गाड़ी लूट कर ड्राइवर का शव एलम क्षेत्र में डाल दिया गया था। उस पर लगभग एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।

मेरठ 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

4 of 7
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ - 2
मेरठ में मवाना पुलिस ने सर्विलांस की टीम के साथ मिलकर बृस्पतिवार देर शाम मिल बाईपास पर हुई मुठभेड़ में 25 हजार इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में लगने से घायल हो गया। जिसको पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। तलाशी के दौरान बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

5 of 7
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सर्विलांस की टीम बदमाश का पीछा करते हुए आ रही थी। सूचना के आधार पर बदमाश मवाना से आ रहा था। जब बदमाश बाईपास के नजदीक पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा। पुलिस को देखते ही उसने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पूछताछ के दौरान बदमाश की पहचान अजय उर्फ मालू निवासी छुर सरधना के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक बदमाश पर 25 हजार का इनाम था और वह हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। 
विज्ञापन

दोनों के कब्जे से दो तमंचे और संदिग्ध बाइक बरामद

6 of 7
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ - 3
मुजफ्फरनगर में चरथावल पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और संदिग्ध बाइक बरामद हुई हैं।

एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र से गैंगस्टर में फरार चल रहे सुल्तान निवासी ग्राम महलकी थाना जानसठ हाल निवासी मौहल्ला सद्दीकनगर कस्बा खतौली और अब्दुल कद्दूस उर्फ पप्पू निवासी ग्राम आलियारपुर थाना मंसूरपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कुटेसरा नहर पुल से घिस्सुखेड़ा की तरफ घेराबंदी करते हुए पकड़ा है। 

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बाइक पर पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए फरार होने लगे। लेकिन पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दबोच लिया। दोनों के कब्जे से एक संदिग्ध बाइक, दो देशी तमंचे और तीन कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बागपत में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ - 4
बागपत जनपद के खेकड़ा में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश सारिक घायल हो गया। सारिक पर साहिबाबाद में नौ मुकदमे दर्ज हैं।

बदमाश सारिक पुत्र इदरीश मोहल्ला कुरैशीयान कस्बा व थाना बागपत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक बदमाश आरिफ निवासी मेरठ फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल व एक तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। फरार बदमाश की काफी तलाश की गई, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें