आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
पहले बुढ़ाना के नर्सिंगहोम में नौकरी करती थी प्रियंका
प्रियंका पाल पहले बुढ़ाना के ही एक नर्सिंगहोम में नौकरी करती थी, जो बाद में नोएडा के एक अस्पताल में जाकर नौकरी करने लगी थी। सोनू के प्रियंका से काफी समय से प्रेम-संबंध थे, जिनकी जानकारी सोनू के परिजनों को भी थी। सोनू के लापता होने के बाद जब पुलिस ने लोकेशन निकाली तो अंतिम बार उसके नोएडा में होने की जानकारी मिली। परिजनों ने पुलिस को प्रियंका पाल के बारे में अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने उसे वॉच किया तो नीरज से भी उसके प्रेम-संबंध होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया, तो सोनू की हत्या कर दिए जाने का खुलासा हुआ।