फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी वारदात: बेड पर पड़ी मिली भाजपा नेता की लाश, घर से स्कॉर्पियो कार भी गायब, सबूत हैं ये खौफनाक तस्वीरें

Fri, 10 Sep 2021 11:50 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
बागपत में भाजपा नेता की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। बड़ौत के बिजरौल रोड निवासी भाजपा नेता व पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्माराम तोमर की गुरुवार देर रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि सीसीटीवी कैमरे में रिश्तेदार घर में आते और फिर गाड़ी लेकर निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। उधर, मृतक भाजपा नेता के परिजनों ने भी हत्या होने की बात कही है। 

सूचना पर कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जांच की तो डॉ. आत्माराम तोमर की स्कॉर्पियो गाड़ी भी गायब मिली। वहीं उनके गले पर तौलिया लिपटा मिलने व उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी गायब होने के कारण भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर देर रात एसपी नीरज जादौन, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

2 of 7
रिश्तेदार सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए रिश्तेदार
आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। पुलिस के अनुसार घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिश्तेदार आते हुए और फिर गाड़ी लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

3 of 7
घर से कार ले जाते आरोपी। - फोटो : amar ujala
उधर, भाजपा नेता आत्माराम तोमर के परिजनों ने हत्या होने की बात कही है। सूचना पर मृतक डॉ. आत्माराम तोमर का बेटा डॉ. प्रताप भी मौके पर पहुंचा। फिलहाल मौत या फिर हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। वहीं हत्या का शक एक रिश्तेदार पर जताया जा रहा है।

4 of 7
मामले की जानकारी देते परिजन। - फोटो : amar ujala
एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि जिस पर शक जताया गया है, उसको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही स्तिथि साफ होगी।
विज्ञापन

5 of 7
बेड पर पड़ी मिली लाश - फोटो : amar ujala
वहीं घटना के बाद परिजनों में भी कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच हो रही है, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

6 of 7
मामले की जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala
आत्माराम लड़ चुके थे विधानसभा चुनाव
छपरौली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता व जनता वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्माराम तोमर पुत्र स्वर्गीय भरत सिंह तोमर (75) मूलरूप से बिजरौल गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
फिलहाल वे नगर की बिजरौल रोड पर रह रहे थे। देर रात उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और कमरे में बेड पर उनकी लाश पड़ी मिली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें