फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: पत्नी को फोन करके चिल्लाता रहा पति, कहा- मैं एक घर में छिपा हूं, मुझे बचा लो नहीं मार देंगे और फिर...

Wed, 19 May 2021 11:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के बजोट गांव में अवैध संबंध को लेकर सनसनीखेज वारदात हो गई। एक युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। मुस्तफा अपनी पत्नी के पास फोन करके चिल्लाता रहा कि मुझे बचा लो नहीं तो मुझे मार देंगे।

मेरठ में बिजली बंबा बाईपास स्थित बजोट गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि अवैध संबंध के शक में युवक को पहले पीटा और फिर उसे दो गोली मार दी गई। ग्रामीणों ने आधे घंटे तक शव को उठने नहीं दिया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परतापुर थाना क्षेत्र के बजोट गांव स्थित जिलानी गार्डन में मुस्तफा (35) पुत्र साबिर रहता था। पुलिस के मुताबिक, मुस्तफा पावर हैंडलूम में काम करता था। यहां उसके साथ मोहल्ले का ही सरताज काम करता था। पुलिस के मुताबिक, मुस्तफा के संबंध सरताज के परिवार की महिला से हो गए थे। इसे लेकर मुस्तफा और सरताज के बीच विवाद हो गया। इसके चलते मुस्तफा अपनी पत्नी हाजरा के साथ बहन सज्जो के यहां फातिमा गार्डन लिसाड़ी गेट में रहने लगा।
विज्ञापन

2 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मुस्तफा ने अपना घर इमरान नाम के युवक को किराए पर दिया था। मंगलवार को मुस्तफा मकान का किराया लेने के लिए बजोट में आया था। इसी दौरान सरताज और उसके दोस्त कादिर सहित तीन लोगों ने मिलकर मुस्तफा को गांव में ही घेर लिया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। वह आरोपियों से छूटकर भाग निकला और पत्नी को फोन करके घटना के बारे में बताया। इसी दौरान सरताज और उसके साथियों ने मुस्तफा को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala
घटना की जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने आरोपियों की घेराबंदी का प्रयास किया। सूचना मिलते ही लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने भी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गए।

4 of 6
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
घटना की जानकारी लगने पर परतापुर पुलिस भी पहुंची। स्थानीय लोगों ने आधे घंटे तक मुस्तफा का शव नहीं उठने दिया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि जल्द ही पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

5 of 6
घटना की जानकारी देता युवक। - फोटो : amar ujala
फोन पर चिल्लाता रहा मुस्तफा, रोती रही पत्नी
बताया गया है कि मुस्तफा ने अपनी पत्नी हाजरा को फोन करके बताया कि सरताज और उसके साथी उसकी हत्या करने के लिए बजोट गांव में ढूंढ रहे हैं। मैं एक घर में हूं। मुस्तफा चिल्लाता रहा कि बचा लो, नहीं तो सरताज मार देगा। पत्नी भी रोती रही और वह अपनी ननद सज्जो को लेकर बजोट गांव में जाने के लिए भी निकल पड़ी। लेकिन तब तक सरताज ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
शव को सड़क पर रखकर किया हंगामा
ग्रामीणों ने गांव में ही शव को सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। करीब आधे घंटे तक ग्रामीणों की भीड़ लगी रही और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। पुलिस ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार होंगे। पुलिस ने कहा पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीम गठित कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। जल्द गिरफ्तार होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें