फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बदमाशों की शामत, साढ़े तीन घंटे चली मुठभेड़, तीन को मारी गोली, देखिए तस्वीरें

Thu, 11 Feb 2021 04:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 8
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कार लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच करीब साढ़े तीन घंटे तक मुठभेड़ चली। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 8
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चार बदमाशों ने एक व्यापारी से कार लूट ली। वारदात के बाद बदमाश खेकड़ा पाठशाला के पास चेकिंग कर रही पुलिस को देखकर कार छोड़कर सांकरौद गांव के निकट गन्ने के खेत में घुस गए।
विज्ञापन

3 of 8
बागपत में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
एसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में बागपत, बड़ौत, खेकड़ा पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब साढ़े तीन घंटे चली मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए, जिन्हें दबोच लिया गया। एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा।

4 of 8
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बागपत निवासी गौरव जैन डाबर कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर है। बुधवार को खेकड़ा से बागपत लौट रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के निकट शाम करीब पांच बजे चार बदमाशों ने उससे हथियारों के बल पर कार लूट ली। वारदात के बाद बदमाश दिल्ली की ओर भागने लगे। मगर, खेकड़ा पाठशाला पर पुलिस चेकिंग के कारण बदमाश सांकरौद गांव की ओर भागे। पुलिस ने पीछा किया तो खुद को घिरा देखकर बदमाश कार छोड़कर गन्ने के खेत में छिप गए। 
विज्ञापन

5 of 8
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ मंगल सिंह रावत, सीओ आलोक कुमार, इंस्पेक्टर खेकड़ा रवेंद्र यादव पुलिस और पीएसी व आरआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 8
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी निवासी रितेश और सुभानपुर खेकड़ा निवासी पुनीत पुत्र भारतभूषण घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

7 of 8
बागपत में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने गन्ने के खेत में घुसकर अन्य दोनों बदमाशों की तलाश की तो फिर फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की गोली से गौरव निवासी टॉनिका सिटी भी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चौथे बदमाश फरार हो गया। 
विज्ञापन

8 of 8
बागपत में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की गई है, वह किस गैंग से जुड़े हैं और कौन-कौन सी वारदात में शामिल रहे हैं, जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। मौके से एक पिस्टल, दो तमंचे, दो कारतूस व कई खोखे, लूटी गई कार बरामद हुए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें