फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद की सीढ़ी पर पड़ी मिली प्रधानाचार्य की लाश, खौफनाक है वारदात, देखिए तस्वीरें

Thu, 26 Nov 2020 11:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
अहमद हसन की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में एक स्कूल के प्रधानाचार्य का शव नगर की एक मस्जिद की सीढ़ी के निकट पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रधानाचार्य की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर छानबीन की। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 6
मामले की जानकारी लेती - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला छत्ता निवासी अहमद हसन (46) नगर के ही प्राइवेट स्कूल में प्रधानाचार्य थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे मस्जिद में अजान देने पहुंचे इमाम रज्जाक हसन ने देखा कि एक व्यक्ति मस्जिद की सीढ़ी पर पड़ा है। अंधेरा होने के चलते व नशे की हालत में मानते हुए वह बिना देखे ही मस्जिद में चले गए। जैसे ही रोशनी हुई तो पहचान अहमद हसन के रूप में हुई। उनके सिर में चोट के कारण निकले खून और चेहरे व सीने पर निशान थे।
विज्ञापन

3 of 6
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद नानौता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके बाद डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने व अन्य चीजों की जांच के साथ मृतक के चप्पलों को साथ ले गई है।

4 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरि ने बताया कि मामले में परिजनों ने तहरीर दी है। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
अहमद हसन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज 
अहमद हसन के कपड़ों से थाना पुलिस को एक मोबाइल, स्कूल के गेट की चाबी और रुमाल मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय वह सीढ़ी पर पड़े मिले थे, तो पैंट नीचे की ओर खिसकी हुई थी। पुलिस अब मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पत्नी से चल रहा था घरेलू विवाद 
अहमद हसन के भाई निजाम हैदर ने बताया कि बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अहमद हसन लापता थे। वहीं, अहमद के आठ वर्षीय बेटे नवीद के अनुसार बुधवार दोपहर से लगातार वह पिता को कॉल कर रहे थे। कभी मोबाइल स्विच ऑफ तो कभी घंटी जाती थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो पाई। बुधवार को ही नानौता के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी में भी अहमद हसन शामिल नहीं हुए थे। बताया जाता है कि अहमद हसन का पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसके चलते वह अलग रह रही थीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें