फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू हत्याकांड में नया मोड़, महिला की सच्चाई से बदल जाएगा मर्डर का राज, जल्द होगा खुलासा

Sun, 19 May 2019 01:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ निवासी युवक सोनू हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस द्वारा इस केस में की गई एक महिला से पूछताछ के बाद अहम जानकारी मिली है। मृतक सोनू का ही एक बेहद करीबी रिश्तेदार और दो दोस्त संदेह के दायरे में आ गए हैं। आगे जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यदि महिला की बात पुलिस जांच में खरी उतरी तो इस केस में हत्या की वजह और आरोपी दोनों बदल जाएंगे। पुलिस रविवार को इस केस का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ हरीश का शव 15 मई की सुबह को शामली के खेड़ीकरमू बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी के बाहर नाले में प़ड़ा मिला था।

4 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने सोनू के साले शिवम, शिवम के साले मोहित, सोनू की सास अंजू और मृतका की पत्नी शिवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिवम और मोहित को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर चालान कर दिया था। पुलिस का दावा था कि सलज से बदसलूकी हत्या की वजह बनी थी।
विज्ञापन

5 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस केस में शनिवार को पुलिस ने एक महिला से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आई। इस महिला का हत्याकांड के आरोपी और पीड़ित दोनों पक्ष से संबंध हैं। इससे पूछताछ के बाद हत्याकांड में मृतक के तीन नजदीकी ही संदेह के घेरे में आ गए। इनमें एक बेहद करीबी रिश्तेदार हैं और दो उसके साथी।
विज्ञापन

6 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोनू की हत्या की वजह कुछ और ही प्रकाश में आ रही है। ये मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस अब उक्त महिला के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस बात का पता कर रही है कि उसकी बातों में कितना दम है। ये महिला किसी को बचाने के लिए तो ऐसा नहीं कर रही। पुलिस प्रकाश में आए तीनों युवकों की भी तलाश कर रही है। उम्मीद है कि रविवार को ये पूरा केस खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी पुलिस
थानाध्यक्ष सुभाष राठौर ने बताया कि महिला से पूछताछ की तस्दीक की जा रही है। जिन तीन लोगों के वो नाम ले रही है, उनसे पूछताछ होगी। संभवत :रविवार को केस का खुलासा हो जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें