फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी मामले में खतरनाक साजिश, अब सामने आई ये चौंकाने वाली बात

Sun, 19 May 2019 01:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मौत तो हक है, कभी कभी डर लगता है। रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल भेजने के मामले में आरोपी गुलजार के मोबाइल फोन में इसी तरह की बातचीत रिकॉर्ड है। इस बातचीत में अधिकतर उर्दू और अरबी शब्दों का प्रयोग किया गया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि गुलजार का ब्रेन वॉश कर फिदायीन बनाने की कोशिश हो सकती है। इसमें गहरे षड्यंत्र की आशंका भी पुलिस जता रही है। इसलिए पुलिस ने मोबाइल में दर्ज बातचीत की बातों के आधार पर गुलजार के 10 दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन किया है। लिहाजा पुलिस इस केस को गंभीरता से लेकर एटीएस की भी मदद ले रही है। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 7
एसपी अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार के अनुसार गुलजार से बरामद मोबाइल में जो बातचीत रिकॉर्ड है। इसमें बेहद आपत्तिजनक बातें हैं। अधिकांश बातचीत में उर्दू और अरबी के शब्दों प्रयोग किया गया है। इसमें मौत तो हक है, मगर कभी कभी डर भी लगता है जैसी बातचीत भी है। इसी तरह की गई गंभीर बातचीत का होना किसी गहरे षड्यंत्र की ओर इशारा करती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
इन बातों से लगता है कि ये फिदायीन बनाने का भी मामला हो सकता है। संभावना है कि फोन पर बात करने वाला दूसरा व्यक्ति गुलजार का ब्रेन वॉश कर रहा हो। इस तरह की बातें सुरक्षा के लिहाज से गंभीर हैं, इसलिए इस मामले में एटीएस का भी सहयोग लिया जा रहा है। वह भी अपने स्तर से वर्क कर रही है।

4 of 7
दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
10 दिन का मांगा पुलिस कस्टडी रिमांड
एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुलजार के मोबाइल में मौजूद बातचीत को कागजों में दर्ज किया गया है। मजबूत आधार तैयार करने के बाद ही गुलजार के पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए शनिवार को अर्जी कोर्ट में लगाई गई है। इसमें कोर्ट से 10 दिन के रिमांड का अनुरोध किया गया है। संभवत: सोमवार को इस पर सुनवाई हो सकती है और पुलिस को उसका रिमांड मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
आरोपियों के पास से बरामद किया गया सामान - फोटो : अमर उजाला
मेल करने के बाद हुई बातचीत
एसपी के अनुसार मोबाइल में जो बातचीत दर्ज है। ये बातचीत गुलजार के मेल करने के बाद की और गिरफ्तारी से एक दिन पहले की हैं। इससे इस बात की भी पूरी संभावना है कि ये गुलजार के गुरु को मेल के बारे में पता हो।
विज्ञापन

6 of 7
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गुरुओं की निगरानी से नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने वह दोनों व्यक्ति भी ट्रेस कर लिए हैं, जिनसे फोन पर गुलजार की बात हुई है। ये दोनों मेरठ के लिसाडी गेट और मोदीनगर क्षेत्र के हैं। पहले पुलिस का इरादा इनकी गिरफ्तारी का था, लेकिन पुलिस के पास केवल बातचीत की रिकॉडिंग के अलावा उनकी गिरफ्तारी का कोई ठोस सबूत नहीं है। रिकॉडिंग में भी ये साफ नहीं हो पा रहा कि ये किस मसले पर बातचीत कर रहे हैं। ऐसे में फिलहाल पुलिस ने कुछ दिन इनकी गिरफ्तारी का इरादा बदल लिया है। पुलिस को लगता है कि यदि इनकी गिरफ्तारी कर ली गई तो ये आसानी से मुंह नहीं खोलेंगे, बार- बार बयान बदलेंगे और गुत्थी उलझ जाएगी अब इन पर निगरानी रख रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है उक्त दोनों किससे बात करते हैं किससे संपर्क हैं इसी तरह उनका पूरा नेटवर्क मिल सकेगा। इन तमाम बातों की जानकारी जुटाने के बाद पुलिस पुख्ता सबूत के साथ ही इन पर हाथ डालना चाहती है। ताकि गिरफ्तारी पर भी कोई बखेड़ा ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपियों के पास से बरामद किया गया सामान - फोटो : अमर उजाला
कोट
गुलजार के मोबाइल में जो बातचीत है उससे प्रथम दृष्टया लग रहा है कि इस पूरे मामले के पीछे कोई गहरी साजिश या षड्यंत्र हो सकता है। संभव है कि गुलजार के गुरु उसका ब्रेन वॉश कर फिदायीन बनाने का प्रयास कर रहे हों। इसी कारण एटीएस भी इस मामले में लगी है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। गुलजार के गुरु और इनसे जुड़े लोगों पर फिलहाल नजर रखी जा रही है। - अजय कुमार एसपी शामली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें