फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर केस: पहले भेजा जेल, अब आरोपियों की रिहाई कराने में जुटे पुलिस अफसर, जानें- क्या है पूरा मामला

Wed, 22 May 2019 12:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शामली में सोनू हत्याकांड में आनन फानन में जेल भेजे गए शिवम और मनीष की रिहाई के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने नामजदगी फर्जी पाए जाने का हवाला देते हुए रिहाई के लिए कोर्ट में रिपोर्ट भेजी है। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 7
सोनू हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कोर्ट में इस प्रकरण पर सुनवाई होगी। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद ही दोनों युवक जेल से रिहा हो सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के फूलबाग कॉलोनी निवासी सोनू का शव 15 मई को कैराना रोड स्थित खेड़ीकरमू बिजलीघर के बाहर नाले से बरामद हुआ था। वह 13 मई को अपने साले शिवम की शादी में बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में आए थे। इस मामले में मृतक की मां नर्मदा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक के साले शिवम, शिवम के साले मनीष, पत्नी शिवानी और सास अंजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

4 of 7
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 16 मई को शिवम और मनीष को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। उस समय पुलिस ने खुलासा किया था कि शिवम की नई नवेली दुल्हन से बदसलूकी करने पर सोनू की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

5 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके तीन दिन बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी, शिवानी, उसके प्रेमी मेरठ निवासी शिब्बू, उसके दोस्त हिमांशु और खेड़ीकरमू बिजलीघर कॉलोनी निवासी लखवीर को गिरफ्तार कर खुलासा किया था कि प्रेम संबंध के चलते सोनू की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि नया खुलासा होने और विवेचना में पहले जेल गए शिवम और मनीष की नामजदगी फर्जी पाई गई। इसके चलते दोनों की रिहाई के लिए पत्रावली तैयार कर कोर्ट में भेज दी गई है। कोर्ट में इस प्रकरण पर सुनवाई होगी। सुनवाई के बाद कोर्ट से स्वीकृति मिलने पर दोनों जेल से रिहा हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी पुलिस
व्यापारी हत्याकांड में फूंक-फूंककर कदम रख रही पुलिस
सोनू हत्याकांड में नामजदगी के आधार पर दो बेगुनाह युवकों को जेल भेजने में हुई किरकिरी के बाद पुलिस सोमवार को हुए व्यापारी अमित हत्याकांड में फूंक-फूंककर कदम रख रही है। व्यापारी हत्याकांड में भी पत्नी और साला समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। नामजद आरोपियों में यूपी पुलिस का सिपाही भी शामिल है। पुलिस इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में जल्दबाजी में ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहती। इसलिए पुलिस नामजद आरोपियों की इस हत्याकांड में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें