फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फिर मुठभेड़, पुलिस अफसरों ने बदमाशों के पैर में मारी गोली, देखें ताजा तस्वीरें

Tue, 21 May 2019 10:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस अफसरों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों के पैर में गोली मार दी। अगली स्लाइडों में देखिए मुठभेड़ की ताजा तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 8
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
खतौली के गांव अतरपुरा-शाहपुर मोड़ पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से संदिग्ध बाइक के साथ ही तमंचे-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल बदमाशों से पूछताछ की।
विज्ञापन

3 of 8
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि कस्बे की भूड़ चौकी के पास पुलिस मंगलवार दोपहर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को बाइक सवार बदमाशों द्वारा क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिली।

4 of 8
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
इस पर चौकी इंचार्ज रविंद्र यादव, एसआई सुनील शर्मा व एसआई रहीस खान ने टीम के साथ गांव अतरपुरा-शाहपुर मोड़ पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

5 of 8
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। बदमाशों की फायरिंग से बचे पुलिसकर्मियों ने उनकी घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन

6 of 8
बरामद तमंचा - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा व एसएसआई मनोज यादव भी टीम के साथ मौके पर पंहुंच गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा। सूचना पर एसपी सिटी सतपाल आंतिल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घायल बदमाशों से पूछताछ की। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोईया निवासी नावेद उर्फ नवेद पुत्र मुस्तकीम और मोहल्ला इस्लामनगर निवासी खालिद उर्फ मामा पुत्र यूसुफ शामिल हैं।
विज्ञापन

7 of 8
बरामद हुई बाइक - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के कब्जे से संदिग्ध बाइक, दो तमंचे-तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे, लेकिन इससे पहले ही मुठभेड़ में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे
इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर मेरठ, गाजियाबाद, दौराला व मुजफ्फरनगर के थानों में डकैती, लूट, हत्या व गैंगस्टर के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। नावेद उर्फ नवेद थाना दौराला से गैंगस्टर में वांछित भी चल रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें