मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
युवती चिल्लाती रही, कमरे में सोता रहा सिपाही
युवती के साथ दरिंदगी करने का प्रयास हुआ और उसकी हत्या भी कर दी गई। हत्यारोपी विशाल ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान कमरे में सिपाही रवि बालियान बेड पर सोया हुआ था। सवाल उठता है कि इतनी बड़ी वारदात हो गई और सिपाही को भनक तक नहीं लगी। भले ही सिपाही शराब के नशे में था, लेकिन युवती की चीख उसे सुनाई क्यों नहीं दी। बाथरूम में 15-20 मिनट तक विशाल और युवती के बीच हाथापाई भी हुई। इस सब को लेकर सिपाही की भूमिका संदिग्ध है। आरोपी ने प्रेसवार्ता के दौरान भी घटना के समय रवि बालियान का कमरे में मौजूद होना बताया। इसके बावजूद पुलिस कह रही है कि आरोपी झूठ बोल रहा है, घटना के दौरान कमरे में सिपाही नहीं था। बाथरूम में युवती का शव पड़ा था, तभी वह नशे में कमरे के बेड पर आकर सो गया।