वैलेंटाइन वीक का जहां लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए पूरे साल का इंतजार करते हैं तो वहीं वैलेंटाइन वीक के पहले ही दिन मेरठ में एक ऐसी घटना हो गई जिसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। आगे जानिए आखिर क्या है मामला:-
विज्ञापन
2 of 5
लाल घेरे में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंच गया और बोला, साहब मैंने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो। इससे पहले कि आरोपी कुछ और कहता पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
3 of 5
पत्नी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि यदि वह पत्नी की हत्या नहीं करता तो उसकी पत्नी अमृता अपने प्रेमी से मिल कर उसकी हत्या करा देती।
4 of 5
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला-
घटना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर दो की है। यहां बुधवार देर रात अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। चाकू से पत्नी की हत्या कर आरोपी युवक थाने पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर लिया।
वहीं गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि जानी क्षेत्र के नेक गांव निवासी संजय ने आठ साल पहले सतवाई गांव निवासी अमृता के साथ लव मैरिज की थी। युवक को शक था कि उसकी पत्नी के एक अन्य युवक से अवैध संबंध हैं। युवक ने कई बार पत्नी से विरोध किया लेकिन, वह नहीं मानी। बताया गया है कि कुछ दिन पहले संजय ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया था। जिसके बाद उसने पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए खतरनाक साजिश रची थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें