फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बीकॉम पास युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर धोखा... बेरहम शाकिब ने किए थे शरीर के दो टुकड़े, खौफनाक है कहानी

Wed, 03 Jun 2020 01:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
1 of 8
आरोपी शाकिब गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बीकॉम पास युवती की हत्या के मामले में एक साल बाद प्रेमी कहानी का ऐसा सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिसे जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। दरअसल, यह युवती बीकॉम करने के बाद लुधियाना की एक कंपनी में नौकरी करती थी। वहां उसकी मुलाकात एक युवक से हो गई। इस दौरान शाकिब ने अमन बनकर युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे अपने गांव ले आया। शादी की जिद करने पर उसे बेरहमी से मार डाला। बेरहम शाकिब ने पहले दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर बाद में युवती का धड़, हाथ और पैर काट कर अलग कर दिया था। आगे पढ़िए इस खौफनाक प्रेम कहानी का पूरा अपडेट-

2 of 8
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
दौराला में करीब एक साल पहले युवती की हत्या का आरोपी मंगलवार को पुलिस कस्टडी से सिपाही को गोली मारकर फरार हो गया। एसएसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पुलिसकर्मी उसे मेडिकल के लिए ले जा रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद मुठभेड़ में आरोपी पकड़ा गया। उसे भी गोली लगी है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

3 of 8
हत्या का सनसनीखेज खुलासा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि 14 जून 2019 को दौराला के लोहिया गांव में 19 साल की एक युवती का शव शबी अहमद के खेत में दबा मिला था। युवती मूल रूप से डेहरा कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी। वह बीकॉम करने के बाद लुधियाना की एक कंपनी में नौकरी करती थी। युवती के परिजन भी लुधियाना पंजाब में रहने लगे थे। उसी दौरान युवती की मुलाकात दौराला थाना क्षेत्र के लोहिया गांव निवासी शाकिब पुत्र मुस्तकीम से हुई। शाकिब लुधियाना में कपड़े बेचने का काम करता था।

4 of 8
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
फिर अच्छी नौकरी लगवाने की बात कहकर शाकिब ने अमन नाम से युवती से दोस्ती कर ली। शाकिब ने युवती को झांसे में लेकर उसके घर से 25 लाख की नगदी और 15 तोला सोना मंगवा लिया। उसके बाद युवती को लेकर फरार हो गया। जून 2019 में शाकिब युवती को लेकर अपने गांव आया और परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

5 of 8
मुठभेड़ में शाकिब घायल - फोटो : अमर उजाला
वारदात में शामिल थे भाई-भाभी और दोस्त 
पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या में आरोपी शाकिब, उसका पिता मुस्तकीम, भाई मुसरत, भाभी इस्मत पत्नी मुसरत, भाभी रेशमा पत्नी नावेद, दोस्त अयान पुत्र रमजान निवासी लोहिया गांव शामिल थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बलकटी, एक फावड़ा और युवती का मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

6 of 8
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
युवती को मौत के घाट उतारने के बाद भी शाकिब उसके परिजनों को धोखा देता रहा। वह युवती के मोबाइल से लगातार उसके परिजनों से व्हाट्सएप और फेसबुक पर बात करता रहा। वह रुटीन में उसकी डीपी भी बदलता रहता था। युवती की मां ने कई बार बेटी से मिलने के मैसेज किए, लेकिन वह कोई न कोई बहाना बनाकर टरका देता था। शाकिब ने एक साल तक इस बात का खुलासा नहीं होने दिया।

7 of 8
शाकिब घायल - फोटो : अमर उजाला
शादी की जिद पर ले आया था गांव
शाकिब लुधियाना में दिलशाद नाम के युवक के साथ रहता था। उसने युवती के घर के पास ही किराए पर कमरा ले रखा था। शाकिब और युवती के बीच करीब तीन महीने प्रेम प्रसंग चला। रूम पार्टनर दिलशाद से विवाद होने के बाद शाकिब करनाल चला गया। वहां तंत्र मंत्र का काम शुरू किया। बाद में युवती को भी वहां बुला लिया और साथ में रहने लगा। शादी की जिद करने पर शाकिब युवती को गांव ले गया।
विज्ञापन

8 of 8
पिस्टल बरामद - फोटो : अमर उजाला
ऐसे खुला हत्याकांड
सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के अनुसार, युवती का धड़ और हाथ अलग- अलग दबा मिला था। बताया गया कि जिस हाथ को आरोपी ने काटा था उसी हाथ पर युवती का नाम लिखा हुआ था। घटनास्थल से साइबर सेल की टीम ने बीटीएस उठाया था, जिसमें एक नंबर लुधियाना का मिला। पता चला कि गांव के कुछ युवक लुधियाना में नौकरी करते हैं। पुलिस ने लुधियाना से युवती की गुमशुदगी की जानकारी जुटाई। इसमें युवती के नाम की दो लड़कियों के बारे में पता चला। उनके परिजनों से संपर्क किया। एक युवती के परिजनों ने बताया कि अमन नाम का तांत्रिक उनकी बेटी को ले गया है। परिजनों ने अमन का फोटो भी दिया। पुलिस ने फोटो के जरिए दौराला में युवक की तलाश की तो पता चला कि वह लोहिया गांव का शाकिब है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें