फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों ने सुनाई दरिंदगी की दास्तां, अब फोरेंसिक लैब जाएंगे कपड़े, हैवान को लेकर उठे ये बड़े सवाल

Fri, 10 May 2019 01:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
हैवान विमल चंद - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में जागृति विहार के हैवान विमल चंद और पीड़ित बच्चियों के कपड़ों को फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। पीड़ित तीन बच्चियों ने हैवान की सारी घिनौनी हरकत पुलिस से लेकर कोर्ट तक खोल दी। अब हैवान की रिमांड को लेकर ये बड़े सवाल उठ रहे हैं। अगली स्लाइडों में जानिए क्या:-
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी विमल चंद - फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद भी पुलिस गंभीर नहीं है। विमल चंद को पुलिस रिमांड पर लेने में पुलिस देरी कर रही है, इसको लेकर भी लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
हैवान विमल चंद और उसकी कोठी - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार 162/6 में हैवान विमल चंद अपनी कोठी में ही कई बच्चियों से दरिंदगी करता था। इसकी पोल दस दिन पहले अमर उजाला ने खोली थी। पुलिस की गिरफ्त में आते ही विमल चंद ने अपना जुर्म कबूल लिया था। तीन बच्चियां भी पुलिस के पास पहुंचीं और हैवान की पोल खोली। बच्चियों ने पुलिस से लेकर कोर्ट तक हैवानियत की दास्तां बता दी। इसके बावजूद भी पुलिस की नींद नहीं टूटी।

4 of 7
हैवान विमल चंद - फोटो : अमर उजाला
दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपी विमल चंद को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी तक नहीं डाली है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है। जबकि इस केस में आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी लेकर मजबूत साक्ष्य जुटाने हैं। जिससे आरोपी को सजा मिलेगी। पुलिस की इस लचीली कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस पर आरोपी की मदद करने के आरोप लगने लगे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साथ तीन से चार मासूम भी दिखाई दे रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
कपड़ों को भेजेंगे फोरेंसिक लैब 
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना कि तीन बच्चियों ने कोर्ट के बयानों में हैवान विमल चंद की सारी पोल खोली है। जिनको तस्दीक करना है। इसको देखते आरोपी विमल चंद को रिमांड पर लेना जरूरी है। पुलिस और जानकारी जुटा रही है, ताकि रिमांड पर पुलिस ज्यादा से ज्यादा सुबूत विमल चंद से जुटा सके। रिमांड की अर्जी तैयार है। आरोपी विमल चंद और तीनों पीड़ित बच्चियों के कपड़े भी फोरेंसिक लैब में भेजने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

6 of 7
बच्चियों से यौन शोषण का आरोपी विमल चंद - फोटो : अमर उजाला
रिमांड भी होने वाला है पूरा 
हैवानियत की पोल खोलने के बाद पुलिस ने हैवान विमल चंद को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था। इसकी अवधि भी पूरी होने को है। इसे बढ़वाने की खातिर पुलिस को आरोपी के खिलाफ और दस्तावेज देने होंगे। जिसके बाद उसकी रिमांड आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपी विमल चंद की आलीशान कोठी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की लापरवाही की हद 
वरिष्ठ अधिवक्ता अमित दीक्षित के मुताबिक बच्चियों से दरिंदगी के मामले में पुलिस को कोर्ट के बयान होते ही रिमांड ले लेना चाहिए था। बच्चियों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत कर उनकी काउंसिलिंग करानी चाहिए थी, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। घिनौने कारनामे करने वाले हैवान की जांच में भी पुलिस ने लापरवाही की हद कर दी। इस मामले में हाईकोर्ट में मेरठ पुलिस के खिलाफ रिट दायर की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें