फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक थी वारदात: मां-बेटी ने इंस्पेक्टर की मेज पर रखी पिस्टल, बोली- तेजपाल को मार डाला, सुनकर अफसर भी हैरान

Wed, 15 Dec 2021 07:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मेरठ में जानीखुर्द क्षेत्र के नगला गांव में किठौली के पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह सैनी की हत्या करने के बाद मां-बेटी ने थाने पहुंचकर जुर्म स्वीकार किया। वहीं महिलाओं की बात सुनकर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ तो उन्होंने दुपट्टे से पिस्टल निकालकर इंस्पेक्टर की मेज पर रख दी। यह देख इंस्पेक्टर हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने मां-बेटी से घटना के बारे में पूछताछ कर गांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने महिला के भाई को भी गिरफ्तार कर लिया। अभी इस मामले में दो आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

2 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
महिला बोली, फिर दुष्कर्म की धमकी देता था आरोपी
महिला ने पुलिस को बताया कि तेजपाल की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। तेजपाल उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। कभी जमीन को लेकर परेशान करता था तो कभी बेटी से फिर दुष्कर्म करने की धमकी देता था। पुराने मामले में भी समझौते के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने दोनों को मंगलवार रात में महिला थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन

3 of 6
पूर्व प्रधान की हत्या। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि आरोपी की भांजी पांच साल पहले लापता हो गई थी। दूसरे समुदाय के तीन युवकों को पकड़कर ब्रह्मपुरी पुलिस को सौंपा गया था। आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा संजीव डोगरा लड़की को होटल ले गए और दुष्कर्म किया। इस मामले में दरोगा निलंबित हुआ था। युवती अपने रिश्तेदार के पास किठौली गांव चली गई थी। युवती ने तेजपाल और उसके बेटे अंकित पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसका मुकदमा जानी थाने में दर्ज है।

4 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
तेजपाल की हत्या के बाद ग्रामीणों ने बताया है कि तीन दिन पहले भी दोनों परिवारों के लोगों में विवाद हुआ था। तेजपाल पक्ष ने परिवार की लड़की से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में गांव में पंचायत भी हुई। वहीं पुलिस ने थाने में कोई तहरीर न आने की बात कही।
विज्ञापन

5 of 6
हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि तेजपाल की जमीन मेरठ-बागपत रोड पर आ रही है और आरोपी की जमीन मेन रोड से हटकर है। दोनों एक ही खानदान के हैं। बंटवारे को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसको लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूर्व प्रधान की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
ये था मामला
मेरठ-बागपत मार्ग स्थित नंगला गांव में मंदिर के पास किठौली के पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह सैनी (55) की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। उनके बेटे अंकित को भी गोली मार दी गई। इसके बाद एक महिला अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची और तेजपाल की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने मां-बेटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य लोगों को भी नामजद किया है। तेजपाल पर गिरफ्तार युवती से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें