पूर्व प्रधान की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
हत्या के बाद मां-बेटी ने थाने में किया सरेंडर
पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह सैनी की हत्या करने के बाद मां-बेटी ने जानी थाने में सरेंडर किया तो दुष्कर्म पीड़ित युवती का मामा गांव किठौली पहुंच गया। उसने एलान किया किया जो भी सामने आएगा, उसे मार देंगे। तेजपाल के घर जाकर कहा कि मंदिर के पास शव पड़ा है, जाकर उठा लो। इसके बाद आरोपी ने गांव के लोगों को कोल्डड्रिंक पिलाकर जश्न भी मनाया। पूर्व प्रधान की हत्या से ग्रामीणों में आरोपियों के प्रति जबरदस्त गुस्सा है।