फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बेटे की लाश देख बिलख पड़ी मां, फिर खूब रोई और कहा- क्या हुआ मेरे लाडले को... दर्दनाक है पूरी वारदात

Wed, 01 Dec 2021 05:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
व्यापारी की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक खौफनाक मामला सामने आया है। जिस बेटे की चिंता में मां पांच-छह दिनों से सुकून से नहीं रह पा रही थी। अचानक बेटे की सड़ी-गली लाश देख का मां कलेजा ही फट गया। इसके बाद मां दहाड़ मार कर रोने लगी और कहा कि मेरे लाडले को क्या हुआ है। यह सुनकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।   

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक स्क्रैप व्यापारी निर्देश गौतम था। उसका काफी समय से अपनी पत्नी मंजू से विवाद चल रहा था। इसके अलावा उसकी मां मीना गौतम से भी पत्नी मंजू का कई बार विवाद हो चुका था। बताया गया कि 19 अक्तूबर को सास-बहू में झगड़ा हुआ था। आरोप है कि मीना गौतम की पिटाई पुत्रवधू मंजू ने कर दी थी। मीना गौतम की रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। इसके बाद मीना अपनी बेटी अंजली के पास आगरा स्थित बालाजीपुरम में चली गईं।
विज्ञापन

2 of 5
व्यापरी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वहीं पत्नी मंजू का कहना था कि मेरा पति आत्महत्या नहीं कर सकता, उसे मारा गया है। शास्त्रीनगर में हमारी कोठी को लेकर ननद-ननदोई और सास की नियत खराब थी। वह बार-बार उसे बेचने की बात कहते थे।
विज्ञापन

3 of 5
सूचना पर पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
पति-पत्नी के बीच रहता था विवाद
शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में निर्देश अपनी पत्नी मंजू और मां मीना गौतम के साथ रहते थे। दंपती के कोई संतान नहीं थी। दोनों के बीच विवाद रहता था। 15 दिन पहले दंपती के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद मंजू अपने पति को छोड़कर आगरा अपने मायके में चली गई। एक सप्ताह से मीना गौतम अपने बेटे निर्देश को लेकर चिंतित थीं। 

4 of 5
पत्नी के साथ व्यापरी - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने दी घटना की सूचना
मकान से भयंकर बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने अनहोनी का संदेह जताया और परिजनों को जानकारी दी। परिजन आगरा से मेरठ पहुंचे और मकान का दरवाजा खोला तो हैरान रह गए। घर के एक कमरे में बेटे की लाश बेड पर सड़ रही थी, जिससे भीषण बदबू उठ रही थी। पड़ोसी भी ये दृश्य देखकर हैरान रह गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस खौफनाक वारदात की गुत्थी सुलझाने में पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Meerut news - फोटो : अमर उजाला
कोठी बनी मौत की बड़ी वजह
मेरठ में स्क्रैप व्यापारी निर्देश गौतम की 386 मीटर में कोठी है। जांच में सामने आ रहा है कि यह कोठी ही निर्देश गौतम की जान की दुश्मन बनी है। इस कोठी पर अपनों की ही निगाह लगी थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मौत कैसे हुई, हत्या हुई तो किसने की है। पत्नी मंजू पर शक जताकर परिवार के लोग हत्या होने का इशारा भी कर रहे हैं। वहीं, पत्नी उनके ऊपर आरोप लगा रही है। घटनास्थल पर दुर्गंध शव के पास लंबे बाल, हाथापाई होने की निशान मिलने की बात कही जा रही है। इन बालों से ही व्यापारी की मौत का राज खुल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें