फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चौकी प्रभारी समेत सिपाही पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार, लहूलुहान हालत में रेफर, देखें तस्वीरें

Thu, 02 Apr 2020 12:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहने पर ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी समेत सिपाही पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार किए। हालत गंभीर के चलते रेफर किया।
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनरगर जनपद में बुधवार शाम घर के बाहर खड़े युवकों को अंदर जाने के लिए कहे जाने पर मोरना चौकी प्रभारी एसआई लेखराज सिंह व कांस्टेबल रवि पर कातिलाना हमला कर दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार किए। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भोपा सीएचसी से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हमले के आरोपी पूर्व प्रधान, उसकी पत्नी व पुत्रवधू को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
इसी पाइप से किया हमला - फोटो : अमर उजाला
मोरना चौकी प्रभारी एसआई लेखराज सिंह बुधवार शाम कांस्टेबल रवि के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब वे करहेड़ा मार्ग स्थित दलित बस्ती में पहुंचे तो वहां दलित बस्ती निवासी पूर्व प्रधान नाहर सिंह के परिवार के युवक घर के बाहर इकट्ठा खड़े हुए थे। पुलिस ने युवकों को लॉकडाउन का हवाला देते हुए घर जाने के लिए कहा तो वे विवाद करने लगे।

4 of 7
पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि पूर्व प्रधान ने परिजनों के साथ मिलकर एसआई व कांस्टेबल पर हमला कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों पर लोहे के पाइप व लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उनके शरीर के साथ ही सिर में भी गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ भोपा राममोहन सिंह थाना भोपा व ककरौली थाना पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और लहूलुहान पुलिसकर्मियों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हमले में शामिल पूर्व प्रधान नाहर सिंह के साथ ही उसकी पत्नी व पुत्रवधू को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। देर रात तक गांव में फोर्स तैनात है। फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ भोपा ने बताया कि लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहने पर चौकी प्रभारी व कांस्टेबल पर हमला किया गया है। तीन हमलावर हिरासत में हैं, अन्य की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें