फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के बाद मुजफ्फरनगर में दूसरा कत्ल, उठ रहे ये बड़े सवाल, उलझी डबल मर्डर की गुत्थी

Sun, 24 May 2020 12:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में 17 मई को लविश की हत्या की गई। हत्या के बाद प्रशांत ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद आरोपियों ने प्रशांत को फैसला करने लिए बुलाया और मार डाला। आगे जानिए क्या है वारदात की पूरी कहानी-
विज्ञापन

2 of 8
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव मिंड़काली के जंगल में हुई प्रशांत की हत्या के मामले में उसके पिता सतीश ने अनिल उर्फ धनपत निवासी ककड़ीपुर व इटावा निवासी सौरभ उर्फ गोटी के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि लविश हत्याकांड में समझौते के लिए बुलाकर प्रशांत की हत्या की गई है।
विज्ञापन

3 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वाजिदपुर निवासी सतीश ने बुढ़ाना कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि प्रशांत ने लविश की हत्या के मामले में अनिल उर्फ धनपत निवासी गांव ककड़ीपुर बागपत और सौरभ उर्फ गोटी के खिलाफ दर्ज कराई थी। ये दोनों उसके बेटे प्रशांत पर लविश की हत्या में समझौता करने का दबाव बना रहे थे।

4 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि प्रशांत को समझौते के लिए ही शुक्रवार रात मिंड़काली के जंगल में बुलाया गया, जहां दोनों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसी फायरिंग में सौरभ को भी गोलियां लगीं, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

5 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रशांत हत्याकांड में अनिल व सौरभ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है और बहुत जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
प्रशांत की हत्या - फोटो : अमर उजाला
ये है थ्योरी
सौरभ व अनिल ने प्रशांत को लविश हत्याकांड का मुकदमा वापस लेने के लिए ही मिंड़काली के जंगल में बुलाया था, जहां विवाद बढ़ने पर प्रशांत की हत्या कर दी गई। प्रशांत की हत्या को लेकर अनिल व सौरभ के बीच फिर विवाद हुआ, जिसमें अनिल ने सौरभ पर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद अनिल फरार हो गया।
विज्ञापन

7 of 8
मुजफ्फरनगर मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
उठ रहे सवाल और उलझी गुत्थी
- लविश की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले प्रशांत और हत्यारोपी लॉकडाउन में लखनऊ से कैसे मुजफ्फरनगर तक आ गए?
- समझौते के लिए बुलाए जाने पर प्रशांत कैसे बेझिझक और बिना किसी को बताए हत्यारोपियों से मिलने बुढ़ाना पहुंच गया? 
- प्रशांत के शव के पास एक आरोपी सौरभ घायल पड़ा मिला, उसे तीन गोलियां लगी थी। सवाल उसे गोली कैसे लगी?
- पुलिस की थ्योरी समझौते से इंकार करने पर प्रशांत की हत्या की, फिर अनिल ने सौरभ को गोली मारीं, क्यों मारी वजह पता नहीं?
विज्ञापन

8 of 8
जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसपी देहात - फोटो : अमर उजाला
प्रथम दृष्टया जांच में मामला दो गुटों के बीच रंजिश का लग रहा है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घायल सौरभ को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है। अनिल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, उसके पकड़े जाने पर इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो जाएगा। नेपाल सिंह, एसपी देहात

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें