फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बलकटी से बुजुर्ग दंपती को काट डाला, हत्यारे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार, देखें तस्वीरें

Wed, 05 Feb 2020 07:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
दंपती मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में बुधवार को एक बुजुर्ग दंपती की बलकटी से काट कर हत्या कर डाली। हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद पति-पत्नी को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। अगली स्लाइडों में देखिए घटनास्थल की तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 5
दंपती को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी फरार - फोटो : अमर उजाला
नगर की शिवपुरी कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय कृष्ण चंद शर्मा अपनी पत्नी 60 वर्षीय सुनीता शर्मा के साथ अपने मकान में अकेले रहते थे। बुधवार की सुबह दस बजे अज्ञात हत्यारों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती पर बलकटी से ताबड़तोड़ हमला कर काट डाला। वहीं चीख पुकार सुनकर जैसे ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो हत्यारे छत के रास्ते से फरार हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
दंपती मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी उमेश रोरिया मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल दंपती को सीएचसी रामपुर मनिहारान में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया। सहारनपुर के मेडिग्राम में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

4 of 5
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और कॉलोनी में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस हत्याकांड की सूचना पर डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विनित भटनागर, सीओ यतेन्द्र सिंह नागर मयफोर्स मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी बलकटी से आरोपियों ने काट डाला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस कई एंगल से घटना की जांच में जुटी है। हत्याकांड के खुलासे को एसएसपी ने तीन टीमें गठित की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें