फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड: 20 मिनट तक चलीं मुठभेड़, शातिर को लगीं तीन गोली, देखिए तस्वीरें

Wed, 03 Jun 2020 03:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मुठभेड़ में शाकिब घायल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक शातिर आरोपी सिपाही को गोली मारकर भागा तो पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान पुलिस की शातिर के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ करीब 20 मिनट तक चलीं और आरोपी को पुलिस की तीन गोली लगीं। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 5
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मंगलवार को एसएसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पुलिस आरोपी शाकिब को मेडिकल कराने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान सिवाया टोल प्लाजा पर शाकिब ने साथ बैठे सिपाही सुधीर मलिक की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। सिपाही ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी गोली मारकर भाग गया।
विज्ञापन

3 of 5
शाकिब घायल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। हत्यारोपी को पुलिस ने हाईवे से 50 मीटर की दूरी पर सिवाया भराला मार्ग पर घेर लिया।

4 of 5
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
वह सिवाया गांव के कब्रिस्तान में छुपा था। मुठभेड़ में शाकिब को तीन गोलियां लगीं। करीब 20 मिनट तक मुठभेड़ चलीं। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रातभर तलाशा था सिर 
पुलिस के अनुसार, शाकिब ने युवती की हत्या के बाद उसके हाथ, पैर और सिर काटकर अलग कर दिए थे। उसके अंगों को अलग-अलग जगह जमीन में दबा दिया। सिर को एक तालाब में ईंट से बांधकर फेंक दिया। रात में पुलिस ने जेसीबी से तालाब की सफाई कराई, लेकिन युवती का कटा सिर नहीं मिला। इस दौरान आरोपी बार बार बयान बदलता रहा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें