मेरठ में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद जहां स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस प्रशासन ने शास्त्रीनगर के सेक्टर 13 को पूरी तरह किया सील कर दिया। आने जाने वाले सभी लोगों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
2 of 8
इलाके को सील कर दिया गया है
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर नौचंदी के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव इकरामउल हसन पुत्र अबुल हसन निवासी वर्तमान अमरावती महाराष्ट्र मूलनिवासी मोहम्मद शेख साहिबान खुर्जा बुलंदशहर जिनका क्रोकरी का बिजनेस अमरावती महाराष्ट्र में है। 20 मार्च 2020 को रिश्तेदार बेटी के निकाह में शामिल होने मेरठ आया था।
विज्ञापन
3 of 8
इलाकों को सैनिटाइज किया जा रहा है
- फोटो : अमर उजाला
19 मार्च को रात्रि के 11 बजे ट्रेन से उतरकर पहले नौचंदी थानाक्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां पहुंचा। इसके बाद वह 20 मार्च को एक नजदीकी बैंकट हाॅल में आयोजित निकाह कार्यक्रम में शामिल हुआ। निकाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 20 मार्च को वह रिश्तेदार के परिवार के साथ ही रहा।
4 of 8
इलाकों को सील किया जा रहा है
- फोटो : अमर उजाला
21 मार्च को दोपहर तीन बजे तबीयत खराब होने के कारण परिजनों ने व्यक्ति को चिकित्सक के पास ले गए। दवा लेने पर भी आराम नहीं होने पर उसने एक निजी अस्पतालों में भी जाकर उपचार कराया। 21 मार्च को दोपहर तीन बजे तबीयत खराब होने के कारण परिजनों ने व्यक्ति को एक अन्य चिकित्सक को दिखाया जहां डाॅक्टर ने उन्हें मेडिकल में जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
5 of 8
इलाकों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल में पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग टीम ने शख्स को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया और उसके सैंपल जांच को भेजे। पत्नी व अन्य दो लोगों को वापस घर भेज दिया। 26 मार्च को जब यह जानकारी हुई कि वह कोरोना पॉजिटिव है तब उसके संपर्क में रहने सभी तीन लोगों को तुरंत मेडिकल में आइसोलेट करा दिया गया। उन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 8
इलाकों को सील किया
- फोटो : अमर उजाला
मरीज में कोरोना की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उन स्थानों पर पहुंची जहां वह रह रहा था। उसके अतिरिक्त परिवार में रह रहे 17 लोगों में से घर में मौजूद 14 लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी गई है। इस बाबत सूचना कंट्रोल रूम पर भी दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
7 of 8
इलाकों को सील किया गया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के एक अधिकारी का कहना है की जांच पड़ताल में सामने आया है कि यह व्यक्ति कमालपुर गांव में गया। उसके बाद दो मदरसों में नमाज अदा की। इसके अलावा तीन निजी अस्पतालों में भी जांच के लिए गया था। जहां गुरुवार रात को मेडिकल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव केस के मामले में शास्त्रीनगर और आसपास के इलाके को सैनिटाइज करा दिया गया। इस मामले में परिवार के अन्य जो चार व्यक्ति हैं जैसे ही उनकी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जहां- जहां यह व्यक्ति गया वहां भी कार्रवाई की जा रही है। उसके बाद जो जो संपर्क में रहे उनको लेकर भी जिला प्रशासन अलर्ट है। जांच में सामने आया है कि यह व्यक्ति महाराष्ट्र से सीधा मेरठ आया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें