लाॅकडाउन के दौरान एक गर्भवती महिला सहारनपुर से बुलंदशहर के लिए चली तो रास्ते में खाना तक नहीं मिला। पिछले ढाई दिन में महिला पैदल चलकर सहारनपुर से मेरठ तक पहुंची। जहां शनिवार को महिला की सोहराब गेट बस अड्डे पर हालत बिगड़ गई।
नौचंदी पुलिस ने पीड़िता की आपबीती सुनी तो पुलिस का भी दिल पसीज गया। पुलिस ने महिला को एक हजार रुपए दिए। वही एंबुलेंस की व्यवस्था करके पुलिस ने गर्भवती को बुलंदशहर स्थित महिला के घर पर भिजवाया।