उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिसकर्मियों को वर्दी का रौब दिखाना महंगा पड़ गया। यहां एक सिपाही ने थप्पड़ मार दिया, वहीं इंस्पेक्टर द्वारा अभद्रता किए जाने पर उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं मामला एसपी नीरज कुमार जादौन के संज्ञान में आया तो सीओ को इसकी जांच सौंपी गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया।
दरअसल, बागपत के बिनौली थानाक्षेत्र में एक गांव के लोगों ने इंस्पेक्टर पर सुनवाई नहीं करने और एक सिपाही पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा कर दिया। उस गांव से लापता हुई किशोरी के मामले में जानकारी करने के लिए परिजन व ग्रामीण थाने पहुंचे थे। जहां इंस्पेक्टर के साथ महिलाओं की नोकझोंक हुई और घंटों तक हंगामा चलता रहा। इसी दौरान इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों से अभद्रता कर दी और एक सिपाही ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। जांच के बाद एसपी ने इंस्पेक्टर विरजाराम को लाइन हाजिर कर दिया है।