फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 16 साल तलाशती रही अमेरिकी सरकार, मेरठ में संपत्ति जुटाता रहा भूटानी, बच्ची से दुष्कर्म कर हुआ था फरार

Sun, 18 Sep 2022 03:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बच्ची से दुराचार के मामले में वांछित आरोपी कंकरखेड़ा बाईपास स्थित अमनताश होटल के मालिक रत्नेश भूटानी उर्फ गोल्डी को एसटीएफ मेरठ ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। यहां से तिहाड़ जेल में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
1 of 5
रत्नेश भूटानी - फोटो : amar ujala
साल 2006 में भूटानी के खिलाफ कैलिफोर्निया में यह मुकदमा पंजीकृत हुआ था। नौ नवंबर 2021 को अमेरिकी सरकार ने इंटरपोल के जरिए टॉप-10 की सूची में शामिल भूटानी के वांटेड होने की रिपोर्ट भारत सरकार को दी गई थी। अगस्त 2022 में डीजीपी ने एसटीएफ को भूटानी की गिरफ्तारी का टॉस्क दिया था। 

एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह के मुताबिक भूटानी बिल्डिंग गोविंदपुरी मोदीनगर निवासी रत्नेश उर्फ गोल्डी को आगरा स्थित हरिपर्वत थानाक्षेत्र के कैनरा बैंक परिसर रीजनल कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है। भूटानी के खिलाफ अमेरिका से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। उसे गिरफ्तार कर प्रत्यर्पण करने के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया गया था।  अमेरिकी सरकार उसे 16 साल तक तलाश करती रही, वहीं  रत्नेश भूटानी भारत आकर यूपी के मेरठ में संपत्तियां जुटाता रहा। गिरफ्तारी के बाद उसे पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। यहां से तिहाड़ जेल में भेज दिया गया। आगे पढ़ें कैसे अमेरिका की सरकार को धोखा देकर ऐश की जिंदगी जीता रहा दुष्कर्म का आरोपी।
विज्ञापन

2 of 5
गिरफ्तार किया गया अमेरिकी नागरिक - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी नागरिक रत्नेश भूटानी अमेरिका के कैलीफोर्निया से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था। एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह के अनुसार आरोपी भूटानी आगरा में रिश्तेदारों के पास जमीन की खरीदारी करने के पहुंचा था। यहां से उसे मेरठ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ की पूछताछ में भूटानी ने बताया कि 1996-97 में वह अमेरिका में अपने चाचा के पास चला गया था। वर्ष 2001 में अमेरिका में एक विस्फोट होने के बाद बाहरी नागरिकों का सत्यापन होने लगा था। इसके चलते भूटानी ने अमेरिका की एक युवती से शादी कर वहां की नागरिकता ले ली थी।
विज्ञापन

3 of 5
रत्नेश भूटानी उर्फ गोल्डी - फोटो : amar ujala
कैलिफोर्नियां रहते समय ही वर्ष 2006 में कैलिफोर्निया में बच्ची से दुष्कर्म का आरोप भूटानी पर लगा और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद 2007 में भूटानी लंदन के रास्ते से मुंबई में आकर अपने भाई ऋषि भूटानी के साथ फिल्म उद्योग में काम करने लगा। भूटानी मुंबई से मेरठ भी आ गया। यहां कंकरखेड़ा बाईपास पर अमनताश होटल का संचालन शुरू कर दिया।

एसटीएफ के अनुसार अमेरिका की टॉप-10 की सूची में नौवां नाम भूटानी का था। अमेरिका ने भूटानी का वारंट जारी कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। इंटरपोल के जरिए पत्राचार के बाद यूपी के डीजीपी और सीबीआई ने भूटानी के वांटेड होने की जानकारी प्रदेश के सभी अधिकारियों को दी।
 

4 of 5
एसटीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
रत्नेश को पकड़ने का टॉस्क मिलने के बाद एसपी एसटीएफ मेरठ कुलदीप नारायण सिंह ने एएसपी बृजेश सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर शनिवार को भूटानी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
एसपी एसटीएफ ने कहा कि प्रत्यर्पण की कार्रवाई पटियाला कोर्ट से पूरी कराई जाएगी। जांच में यह भी सामने आया है कि भूटानी अपने एक रिश्तेदार के यहां साकेत सिविल लाइन में भी लंबे समय से रहा। वह कई अधिकारियों और कई नेताओं के संपर्क में भी था। दो साल पहले ही कंकरखेड़ा पुलिस ने जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में उसे पकड़ा था, लेकिन कुछ नेताओं के दबाव में उसे छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें