फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में धर्मांतरण : हत्या के मुकदमे में मिली मदद, तो मेरठ के ताराचंद ने पढ़ी नमाज, पुलिस ने कटवाई दाढ़ी

Sat, 26 Jun 2021 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
धर्मांतरण का आरोपी तारांचद - फोटो : amar ujala
एटीएस के खुलासे के बाद धर्मांतरण के मामले की देशभर में गूंज है। अब शुक्रवार को मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास निवासी ताराचंद पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने चौकी पर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि ताराचंद मुकदमे में पैरवी कराने के लिए धर्म परिवर्तन कर ताहिर बन गया। वहीं, शनिवार को ताराचंद के धर्मांतरण के मामले में नया मोड़ आ गया। थाना पुलिस ने ताराचंद की दाढ़ी कटवा दी।
 
ताराचंद ने बताया है कि जेल की जिस बैरक में वह बंद था उसमें करीब 50 मुस्लिम लोग रहते थे उन्होंने हत्या वाले केस में उसकी मदद करने की बात कही, जिसके चलते वह मुस्लिम लोगों के साथ ही जेल में नमाज पढ़ने लगा। उसका कहना है कि उसने मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार कोई भी इस्लाम कबूल नहीं किया है। वह सिर्फ दाढ़ी रख कर नमाज पढ़ता था, पुलिस के कहने पर उसने शुक्रवार शाम को ही दाढ़ी कटवा दी।
विज्ञापन

2 of 6
नमाज पढ़ता ताराचंद - फोटो : amar ujala
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) महानगर संगठन मंत्री गौरव प्रताप का कहना है कि आरोपी ताराचंद अन्य लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहा था। ग्रामीणों ने उसका विरोध किया और वजह पूछी। पता चला है कि जेल में खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव का मुस्लिम समुदाय का युवक भी बंद है। जिसने उसे धर्मांतरण करने के लिए दो लाख रुपये दिए और हत्या के मुकदमे में उसकी मदद की।

यह भी पता चला है कि केस से 302 की धारा हटवाकर उसको 304 (गैर इरादन हत्या) में तब्दील कराने में मदद की। वह मुस्लिम युवक के साथ जेल में उनके धर्म के अनुसार नमाज भी पढ़ता था। अब उसने दाढ़ी रखी हुई है। ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर नाराजगी है। श्याम ने ताराचंद और खरखौदा के युवक के खिलाफ तहरीर दी।  
 
विज्ञापन

3 of 6
लंबी दाढ़ी में ताराचंद - फोटो : amar ujala
 जेल से बाहर आया तो बदल गई वेशभूषा
 जेल से बाहर आने के बाद ताराचंद की वेशभूषा और लहजा बदले होने का आरोप है। ताराचंद 2017 से हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था। 19 मई, 2021 को पैरोल पर बाहर आया है।

4 of 6
जेल से बाहर आकर बदली पोशाक - फोटो : amar ujala
बड़ा सवाल : जेल में कैसे हुआ धर्मांतरण
बड़ा सवाल यह भी है कि अगर आरोप सही हैं तो जेल में धर्मांतरण कैसे हुआ। मुस्लिम समुदाय के युवक ने ताराचंद को रुपये किसके माध्यम से दिलवाए। इन सबकी जांच हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से करने की मांग की है। जेल में ताराचंद नमाज पढ़ता था, यह बात जेल प्रशासन को पता चली या नहीं। इसकी जांच की मांग की गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस बारीकी से जांच करें। इस मामले में कई लोग शामिल हो सकते है।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस ने कटवा दी ताराचंद की दाढ़ी - फोटो : amar ujala
मदद स्वीकारी, जांच में जुटी पुलिस
सीओ किठौर बृजेश सिंह का कहना है कि ताराचंद से भी पूछताछ की गई। उसका कहना है कि केस में मुस्लिम युवक ने उसकी मदद की है। जेल में बंद रहते समय उक्त युवक से बातचीत हुई। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जो भी दोषी होेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
धर्मांतरण कराने का आरोप हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लगाया है। जिसकी एक तहरीर मुंडाली थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी है। जो सही होगा, उसके आधार पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी। जेल से भी जानकारी ली जाएगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें