फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगड़ा उलटफेर: चंद घंटे बाद ही रालोद में लौटीं ममता जयकिशोर, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 26 Jun 2021 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
रालालोद प्रत्याशी ममता जयकिशोर - फोटो : amar ujala
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शनिवार से नामांकन शुरू हो गए। सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मांगेराम चौधरी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया। मेरठ में जहां सपा रालोद गठबंधन ने नामांकन की अलग रणनीति बनाई है। वहीं बागपत में जिपं अध्यक्ष पद के चुनाव नामांकन से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 

यहां नामांकन से चंद घंटे पूर्व रालोद प्रत्याशी ममता जयकिशोर भाजपा में शामिल हो गईं, लेकिन हैरानी तब हुई जब पार्टी ज्वाइन करने के चंद घंटे बाद ही वह फिर से रालोद में शामिल हो गईं। ममता जयकिशोर ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए रालोद की ओर से जिपं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा प्रत्याशी बबली देवी - फोटो : amar ujala
जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा के 20 में से चार प्रत्याशी ही जीते थे। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। रालोद से ममता जयकिशोर और सपा से बबली देवी ही इस वर्ग से जीती थीं। भाजपा के पास अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी नहीं था।
 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह के साथ ममता - फोटो : amar ujala
कुछ दिन पहले सपा की बबली देवी भाजपा में शामिल हो गईं थीं। इसके बाद भाजपा और विपक्ष के बीच जमकर खींचतान हुई। सदस्यों के उत्पीड़न के खिलाफ बिनौली थाने पर धरना-प्रदर्शन, एसपी कार्यालय का घेराव किया गया। रालोद नेताओं ने जिला पंचायत सदस्य शाहिदा बेगम के घर पर डेरा डाला, लेकिन शनिवार को नामांकन से ठीक पहले रालोद की प्रत्याशी ममता जयकिशोर भी पार्टी को झटका देकर भाजपा में शामिल हो गईं। 

4 of 5
नामांकन के दौरान तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
इसके बाद से रालोद के पास कोई प्रत्याशी भी नहीं बचा था। अब अचानक से ममता जयकिशोर ने फैसला बदलते हुए चंद घंटे बाद ही भाजपा को छोड़कर फिर से रालोद का दामन थाम लिया। 

रालोद कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में ममता के पति जयकिशोर ने कहा कि वह रालोद के सच्चे सिपाही हैं। मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर भाजपाई सांसद डॉ. सत्यपाल के यहां दिल्ली ले गए थे। रालोद और सपा नेता ममता जयकिशोर का नामांकन कराने पहुंचे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saharanpur - फोटो : amar ujala
सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मांगेराम चौधरी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, विधायक किरत सिंह, विधायक देवेंद्र निम सहित अन्य भाजपा नेता भी उनके साथ रहे। 

भाजपा देवबंद विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी जीतेगा, बहुमत हमारे साथ है। नामांकन कक्ष और कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मैटल डिटेक्टर भी लगाया गया। कुल चार लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है, जिनमें से दोपहर सवा बजे तक सिर्फ भाजपा प्रत्याशी ने ही नामांकन पत्र जमा कराया है। अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा होने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें