फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कांग्रेस की मैराथन में हंगामा, प्रतिभागियों ने आयोजकों पर फेंकी टी-शर्ट्स, विजेता को बताया चीटर

Sun, 19 Dec 2021 02:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस की मैराथन में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में महिलाओं और बालिकाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस मैराथन का आयोजन किया गया। रविवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कांग्रेस की ' लड़की हूं लड़ सकती हूं ' के तहत  आयोजित मैराथन हंगामे की भेंट चढ़ गई। मुख्यातिथि भारतीय मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह के हरी झंडी दिखाए बिना ही दौड़ की शुरुआत करा दी गई। जिसके बाद पांच किमी मैराथन की विजेता को लेकर भी लड़कियों ने विरोध कर दिया।

लड़कियों का आरोप है दौड़ के बीच में ही चार लड़कियां स्कूटी व मोटरसाइकिल से घुस आईं। जबकि कुछ ने तो बिना दौड़े ही स्टेडियम में एंट्री कर ली। जिला संघ के ऑफिशियल्स की पूरी व्यवस्था धड़ाम हो गई। करीब तकरीबन दो घंटे लड़कियां विजेता के परिणाम का विरोध करतीं रहीं। यहां तक की लड़कियों ने विजेता के विरोध में आयोजकों द्वारा दी गई टी शर्ट्स भी वापस फेंक डाली और हंगामा किया।
विज्ञापन

2 of 5
कांग्रेस की मैराथन में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
अंत में जिला कांग्रेस कमेटी ने फिलहाल विजेता घोषणा न करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया मैराथन की ड्रोन से वीडियोग्राफी हुई है , जो विजेता हुए हैं उनको ही प्राइज दिए जाएंगे। उन्होंने भाजपा महिला नेताओं पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

3 of 5
ओलंपिक पदक विजेता विजेंद्र सिंह व मिस इंडिया रनरअप रहीं मान्या सिंह, स्टेडियम में टीशर्ट के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
सुबह नौ बजे से कैलाश प्रकाश स्टेडियम से यह दौड़ शुरू की गई। इस दौरान प्रतिभागियों में टी शर्ट के लिए मारामारी मच गई। पांच किमी की दौड़ में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह, मिस इंडिया 2020 रनरअप मान्या सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे। 

4 of 5
कांग्रेस की मैराथन में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
महासचिव प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के आह्वान के साथ दौड़ का आयोजन किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि पांच किलोमीटर की बालिकाओं/महिलाओं की मैराथन स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ से शुरू होकर, एसएसपी ऑफिस, चौधरी चरण सिंह पार्क, स्टेडियम होते हुए, सर्किट हाउस के सामने से विक्टोरिया पार्क, स्पोर्ट्स स्टेडियम पर समाप्त हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांग्रेस की मैराथन में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन ने बताया कि प्रथम विजेता को स्कूटी, द्वितीय को स्मार्टफोन व तृतीय को स्मार्ट घड़ी इनाम में दी गई।।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें